Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

राहुल सुहाने बने अखिल भारतीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के संयुक्त मंत्री**

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: फाइजर ने भारत सरकार से कहा-प्रभावी है हमारी वैक्सीन 12 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए।

admin

Thu, May 27, 2021
फाइजर ने भारत सरकार से कहा-प्रभावी है हमारी वैक्सीन 12 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए।

फाइजर ने भारत सरकार से अपने कोविद-19 रोधी वैक्सीन के लिए मंजूरी मांगते हुए बताया है कि उनकी वैक्सीन 12 साल और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए सुरक्षित और काफी प्रभावी है।फाइजर कंपनी ने यह भी कहा है कि भारत में फैले संक्रमण पर भी यह काफी प्रभावी है। कंपनी ने यह भी बताया है कि टीके को 2-8 डिग्री तापमान पर एक महीने तक स्टोर किया जा सकता है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइजर ने भारत में अपने कोविड-19 वैक्सीन को जल्दी पेश करने को लेकर उसकी प्रभाविता, परीक्षण का पूरा ब्योरा साझा किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, अन्य देशों से मिली मंजूरी की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। 

फाइजर जुलाई से अक्टूबर के बीच भारत को 5 करोड़ डोज उपलब्ध कराने को तैयार है और कंपनी क्षतिपूर्ति सहित कुछ मामलों में छूट चाहती है। फाइजर ने सरकार से कई दौर की बातचीत की है। इसी सप्ताह हुई बातचीत में कंपनी ने दूसरे देशों और WHO से मिली मंजूरी के बारे में जानकारी देते हुए वैक्सीन के प्रभाव को लेकर ताजा रिपोर्ट्स पेश किए हैं।

एक खबर के अनुसार फाइजर की ओर से बताया, ''भारत और दुनियाभर में मौजूदा स्थिति सामान्य नहीं है और इसलिए इससे निपटने की प्रक्रिया भी सामान्य नहीं होनी चाहिए।'' भारत में वैक्सीनशन की अभियान मध्य जनवरी में हुआ था और अब तक 20 करोड़ से अधिक डोज लगाए गए हैं। देश में अब तक तीन वैक्सीन को आपातकालीन मंजूरी मिली है। हालांकि, अधिकतर राज्य वैक्सीन की कमी का आरोप लगाकर केंद्र सरकार से इसकी आपूर्ति बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 

Read Also-

Corona virus की तीसरी लहर का कहर बच्चों पर नही पड़ेगा ज्यादा असर,केंद्र ने कहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन