Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कामयाबी:माल्या,नीरव मोदी व मेहुल चोकसी द्वारा किये गए घोटालों की रकम का 40 फीसदी बैंकों को किया वापस

admin

Tue, Jun 29, 2021
प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कामयाबी:माल्या,नीरव मोदी व मेहुल चोकसी द्वारा किये गए घोटालों की रकम का 40 फीसदी बैंकों को किया वापस

देश की जानी मानी संस्थान प्रवर्तन निदेशालय(Enforcement Directorate) को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।प्रवर्तन निदेशालय के हाल ही में दिए गए बयान के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने PNB घोटालों के आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी,विजय माल्या व मेहुल चोकसी द्वारा बैंकों से किये गए घोटालों की रकम का लगभग 40 फीसदी हिस्सा बैंकों को वापस लौटा दिया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इन सभी लोगो की फ़र्ज़ी कंपनियों के शेयरों को बेचकर लगभग 5800 करोड़ रुपये की राशि इकट्ठा कर बैंको को वापस सौंप दी।ED ने यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड के शेयरों को बेचकर यह राशि जुटाई गई।आपको बता दें कि ये सब करवाई ED ने पीएमएलए( मनी लांड्रिंग कानून) के अंतर्गत की थी।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कुल 9000 करोड़ से भी ज्यादा की हो चुकी है वसूली

जैसे ही इन तीनों के घोटालों का पता चला प्रवर्तन निदेशालय तुरंत सक्रिय हो गया और बड़ी ही तेजी से इन तीनों घोटालेबाजों की दुनियाभर में मौजूद हर प्रकार की संपत्ति का पता लगाया और 5800 करोड़ की ताजा वसूली के साथ ED ने अब तक 9000 करोड़ से भी ज्यादा को वसूली कर ली है।यह पूरी रकम करीब 9041.5 करोड़ रुपये है और यह इन तीनों द्वारा किये गए घोटालों की रकम का 40 फीसदी है।

18000 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति की जा चुकी है जब्त

ED के मुताबिक इन तीनों की जितनी संपत्ति अब तक कुर्क व जब्त की गई है उसकी कीमत 18000 करोड़ से भी ज्यादा है।इसमें 969 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी शामिल है।आपको बता दें कि विजय माल्या,नीरव मोदी व मेहुल चोकसी द्वारा बैंकों को करीब 22,585.83 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था जिसका की करीब 80 फीसदी हिस्सा यानि लगभग 18000 करोड़ रुपये ED ने विभिन्न प्रकार व संसाधनों से जब्त कर लिया है।

Read Also:

चीन ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, विश्व को संकट में डालने वाली वुहान लैब के लिए मांगा नोबेल पुरस्कार

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन