Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

राहुल सुहाने बने अखिल भारतीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के संयुक्त मंत्री**

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हुई हिंसा पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

admin

Wed, May 5, 2021

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. इस बीच आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे फोन किया, बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली

पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हिंसा की घटना पर एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जीवन का अधिकार मौलिक अधिकार है. लोगों के जीवन की रक्षा करना किसी भी सरकार का पहला कर्तव्य होना चाहिए. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो वे अपने मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन में असफल हैं. हम जीवन की रक्षा के लिए किसी भी सरकार की विफलता की निंदा करते हैं.

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हुई हिंसा पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी ने कई वीडियो जारी कर दावा किया है कि टीएमसी के कार्यकर्ता हिंसा पर उतारू हैं. बीजेपी का दावा है कि हिंसा में उसके 9 कार्यकर्ताओं की मौत हुई है और घायल हुए हैं. बीजेपी का दावा है कि टीएमसी के कार्यकर्ता बीजेपी के लोगों के घरों पर हमले कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा को लेकर इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर अपनी गंभीर पीड़ा और चिंता जताई.

इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने राज्य सरकार से हिंसा पर रिपोर्ट मांगी थी. इसी के मद्देनजर राज्यपाल ने भी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया था.

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने प्रचंड जीत हासिल की है. टीएमसी ने कुल 292 सीटों में से 213 पर कब्जा जमाया है. वहीं बीजेपी 77 सीट जीतने में कामयाब रही. दो सीटों पर अन्य ने कब्जा जमाया है.

Read also-

सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर का औचक निरीक्षण किया गया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन