Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: डीआरडीओ ने किया धमाल,अपग्रेडेड पिनाका रॉकेट सिस्टम का किया सफल परीक्षण

admin

Tue, Jun 29, 2021
डीआरडीओ ने किया धमाल,अपग्रेडेड पिनाका रॉकेट सिस्टम का किया सफल परीक्षण

भारत का डीआरडीओ(DRDO) एक बार फिर से एक्शन में आ गया है।पिछली साल डीआरडीओ ने ताबड़तोड़ एक के बाद एक परीक्षण करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था और भारत के दुश्मनों को गहरा सदमा दिया था।अब एक बार फिर से भारतीय डीआरडीओ एक्शन में दिख रहा है।अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि डीआरडीओ नई पीढ़ी की अग्नि मिसाइल का परीक्षण करेगा।अब डीआरडीओ ने कल ताबड़तोड़ एक के बाद एक 25 रॉकेट एक साथ दाग के अपग्रेडेड पिनाका गाइडेड मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया।

जानें इस परीक्षण के बारे में सब कुछ

भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन(Defence Research and Development Organisation) ने कल स्वदेशी रूप से निर्मित पिनाका गाइडेड मिसाइल सिस्टम(Pinaka Guided Missile System) के अपग्रेडेड वैरिएंट का सफल परीक्षण किया।डीआरडीओ ने यह परीक्षण ओडिशा तट के पास चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र(Integrated Test Range) से किया।इसके परीक्षण के दौरान 25 गाइडेड रॉकेट को लॉन्च किया गया और सभी रॉकेटों ने आपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक तबाह कर दिया।

जानें क्या है पिनाका रॉकेट सिस्टम?

पिनाका रॉकेट सिस्टम एक मल्टीपल गाइडेड रॉकेट लॉन्चर सिस्टम है यानि इससे एक साथ कई रॉकेट दागे जा सकते हैं।यह लगभग 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है।पिनाका रॉकेट सिस्टम की रेंज लगभग 40 किलोमीटर है तथा इसके उन्नत वैरिएंट की रेंज 45 किलोमीटर तक है।इसे पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है और यह एक अत्याधुनिक रॉकेट सिस्टम है जिसमे कई उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

Read Also:

प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कामयाबी:माल्या,नीरव मोदी व मेहुल चोकसी द्वारा किये गए घोटालों की रकम का 40 फीसदी बैंकों को किया वापस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन