: दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
Thu, Mar 28, 2024
सागर / सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया I जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा मतदान करने की शपथ दिलाई गई एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के दौरान दिव्यागजनों द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए नारे लगवाये गये।इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग एवं समस्त स्टाफ, कलापथक दल जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र स्टाफ, शासकीय मानसिक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक और स्वयं सेवी संस्था दा सन फाउण्डेशन मकरोनिया, अशोका फाउण्डेशन समिति एवं ओडीआईसी टीआई के हितग्राही एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
: लोकसभा निर्वाचन के दौरान कर्मचारियों के अवकाश पर रहेगा प्रतिबंध
Thu, Mar 28, 2024
सागर/लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, व सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के आदेशानुसार जिला लोकसभा निर्वाचन-2024 पूर्ण होने तक सभी कर्मचारियों की सेवाएं एवं सभी प्रकार के अवकाश (विशेष कारणों को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेंगे। विशेष कारणों तथा प्राकृतिक आपदा या बीमारी के संबंध में जिला मेडिकल बोर्ड के प्रमाण पत्र पर प्रथम / द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के मामले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के मामले में अपर कलेक्टर, सागर द्वारा स्वीकृत/अनुमति उपरांत अवकाश / मुख्यालय छोड़ने की पात्रता होगी।
: ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनी ज्योति शर्मा
Thu, Mar 28, 2024
सागर। आईमा मीडिया फाउंडेशन के अंतर्गत कार्य कर रही उप समिति ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन(AIMA MEDIA) के द्वारा जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव का मतदान 17 मार्च को ऑनलाइन किया गया। जिसका परिणाम आज घोषित किया गया।
जिसमें जिला ईकाई सागर के जिलाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार शिवकुमार विश्वकर्मा,मयंक जैन और ज्योति शर्मा थे । जिसमें ज्योति शर्मा ने बहुमत के साथ सागर जिलाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।
ऑल इंडिया
मीडिया
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा है। एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र की जनता के साथ साथ सभी मीडियाकर्मियों के सुख दु:ख की खबर रखने, हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने तथा उनके हितों के लिए संघर्ष करना है।
पत्रकारिता में हासिल किए 2 गोल्ड मेडल
डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से ज्योति ने पत्रकारिता के स्नातक (B.J.) में वर्ष 2019 में गोल्ड मेडल हासिल किया एवं लगातार अगले दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता स्नातकोत्तर (MAJMC) में वर्ष 2022 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
वर्तमान में ज्योति शर्मा जनतंत्र सेतु न्यूज़ की चीफ एवं एडिटर हैं साथ ही MP NEWS.LIVE चैनल की डिवीज़न हेड हैं।