: Sagar News: डीजल-पेट्रोल का रिजर्व स्टॉक रखे
Thu, Apr 4, 2024
सागरI कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 प्रक्रिया को ध्यानगत रखते हुए डीजल, पेट्रोल पम्प का स्टॉक रिजर्व में रखने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में उल्लेख है कि जिले में संचालित समस्त डीजल, पेट्रोल पम्प अनुज्ञप्तिधारी अपने डीजल, पेट्रोल पर डेड स्टॉक के अतिरिक्त तीन हजार लीटर डीजल एवं एक हजार लीटर पेट्रोल अन्य आदेश तक सदैव रिजर्व स्टॉक में रखने के आदेश संबंधितों को प्रसारित किए गए है।
कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुयाय ने बताया कि रिजर्व स्टॉक का पेट्रोल, डीजल विशेष परिस्थितियों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की अनुमति के उपरांत ही प्रदाय करें। डीजल, पेट्रोल का रिजर्व स्टाक उपलब्ध न होने की स्थिति में संबंधितों को जारी अनुज्ञप्ति की शर्तों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
: हिंदुओं के विकास की एजेंसी,हनुमान चालीसा डेवलपमेंट ऑफिसर-डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया
Tue, Apr 2, 2024
सागर I अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को सागर प्रवास पर पहुंचे। जंहा उन्होंने मकरोनिया रजाखेड़ी स्थित गीतांजलि मैरिज गार्डन में पत्रकारों से चर्चा की। चर्चा में उन्होंने कहा कि 496 वर्षों के वनवास के बाद भव्य राम मंदिर बन गया है। इस बार राममंदिर बना क्योंकि पूरा भारत देश एक हो कर लड़ा। राममंदिर का श्रेय पूरे भारत देश को ,राम मंदिर का श्रेय समस्त कारसेवकों का हैं।
हनुमान चालीसा डेवलपमेंट ऑफिसर,हिंदुओं के विकास की एजेंसी
उन्होंने कहा कि हमने हिंदुओं के विकास की एजेंसी तय की है । उसका नाम है HDO ( हनुमान चालीसा डेवलपमेंट ऑफिसर)। हम लोगों ने 1 दिसंबर से योजना बनाई है उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत के प्रत्येक गांव शहर के कोने में हनुमान चालीसा केंद्र बनाना है साथ ही उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा केंद्र वहां के हिंदुओं की सुरक्षा, अनाज, इलाज के साथ महिला सुरक्षा ट्रेनिंग भी कराएगा।हमारे द्वारा भोजशाला एएसआई सर्वे को लेकर पूछे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं भोजशाला गया हूं वहां सरस्वती देवी का मंदिर है। सर्वे में यह सिद्ध होगा। हिंदुओं को वह स्थान सौंप देना चाहिए। काशी में हमारा मंदिर था , भोजशाला में भी हमारा मंदिर है राम मंदिर बन गया आगें देखते रहो।साथ ही उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल नहीं होने के पूछे गए प्रश्न पर कहा कि मैं नाम के लिए कभी नहीं निकला हूं। नाम का कोई प्रश्न नहीं है हम तो हिंदुओं के लिए और हिंदुओं के गौरव के लिए निकले हैं। देश में हिंदुओं का गौरव बढ़ रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन गया, यही हमारा गौरव है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ हिंदुओं के लिए लड़ रहा हूं। किसी दल के लिए न निकला था और न ही किसी दल के ऑफिस में गया हूं।
: सागर : एकता समिति ने मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया
Tue, Apr 2, 2024
सागरI एकता समिति ने सीताराम रसोई में वृद्धजनों के लिए भोजन-मिष्ठान्न वितरित कर मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया। समिति सदस्यों ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर प्रजातंत्र के यज्ञ में भाग लें । इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, कांग्रेस नेत्री निधि जैन, अब्दुल रशीद भाई, चंपक भाई, सुधीर जैन, शरद गुप्ता, राजेंद्र मलैया, मनोज जैन, डा जवाहर लाल जैन, राजेंद्र मलैया, संजय शास्त्री, कमल जैन, नीलेश समैया, सुभाष सराफ, अजीत जैन, नरेन्द्र जैन, राजेंद्र सोनी, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश समैया, जितेन्द्र भाई, चेतन भाई, किरीट जैन, वंश जैन, प्रमोद चौरसिया, हीरा बेन ,अरुणा बेन, हर्षा बेन,सीमा बेन, पूर्वी ,वर्षा, दिशा, भक्ति ,हितांश उपस्थित थे।