: होलिका दहन के लिये लगेंगे जलाऊ लकड़ी विक्रय केन्द्र
Thu, Mar 21, 2024
भोपाल/वन विभाग द्वारा होली पर्व पर भोपाल शहरवासियों को होलिका दहन के लिये जलाऊ लकड़ी सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रियायती दर पर विक्रय केन्द्र 24 मार्च 2024 को शहर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे।वन संरक्षक एवं पदेन वन मंडलाधिकारी सामान्य वन मंडल भोपाल आलोक पाठक ने बताया कि भोपाल शहर के अहमदपुर डिपो, विट्ठल मार्केट, कोलार पत्रकार कॉलोनी, सर्वधर्म कॉलोनी, गोविंदपुरा, जहांगीराबाद, बैरागढ़, मंगलवारा, मयूर विहार और ईमाम बाड़ा में रियायती दर पर जलाऊ लकड़ी प्रति किलो 8.16 के मान से सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी। अस्थाई डिपो मात्र एक दिवस के लिये लगाये जायेंगे।
: लोकसभा निर्वाचन के दौरान कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
Tue, Mar 19, 2024
सागर/लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, व सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के आदेशानुसार जिला लोकसभा निर्वाचन-2024 पूर्ण होने तक सभी कर्मचारियों की सेवाएं एवं सभी प्रकार के अवकाश (विशेष कारणों को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेंगे। विशेष कारणों तथा प्राकृतिक आपदा या बीमारी के संबंध में जिला मेडिकल बोर्ड के प्रमाण पत्र पर प्रथम / द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के मामले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के मामले में अपर कलेक्टर, सागर द्वारा स्वीकृत/अनुमति उपरांत अवकाश / मुख्यालय छोड़ने की पात्रता होगी।
: युवा मतदाता लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में काम करते है- पी सी शर्मा
Tue, Mar 19, 2024
सागर /मेरा पहला वोट देश के लिए थीम पर फर्स्ट वोट फॉर नेशन शब्द पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के निर्देशन पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने अक्षरों के ऊपर खड़े होकर मतदाता जागरूकता गतिविधि सम्पन्न की।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी स्वीप पीसी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में काम करते है क्योंकि वह न केवल मतदान करता है बल्की दूसरों के लिए मतदान करने प्रोत्साहन भी करता है। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अमर कुमार जैन ने कहा कि आयोग द्वारा युवा मतदाताओं को लेकर कार्यक्रम बनाये गये है अतः सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए युवा मतदाताओं द्वारा अपील की जा रही है।
सहायक नोडल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा ने कहा कि विद्यार्थी एम्बेसेडर की तरह काम करते हैं जो लोकतंत्र के संवाहक भी है। लगभग 700 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की तथा कार्यक्रम के समापन पर पी सी शर्मा सीईओ ने मतदाताओं को मतदान जागरूकता की शपथ एवं मतदान से जोड़ो नाता जय मतदाता जय मतदाता के नारे भी लगवाए। महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. गोपा जैन प्रभारी प्राचार्य, डॉ. मधु स्थापक, डॉ. रंजना मिश्रा, डॉ. इमराना सिद्दीकी, डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. अभिलाषा जैन, नगर निगम की ओर से सचिन मसीह ने सहभागिता की।