: एसडीएम ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों से की चर्चा
Sun, Apr 21, 2024
सागर I कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर एसडीएम विजय डहेरिया द्वारा सागर अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा की। एसडीएम विजय डेहरिया के द्वारा उपार्जन केन्द्र भैंसवाही वेयरहाउस, खेजराबाग एवं सहकारी समिति पिपरिया वैद्य, गजानन वेयरहाउस, खेजरा बाग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर बारदाने की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। साथ ही दोनों उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटों का भी निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा की और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों पर पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जावे और स्लाट के अनुसार किसान भाइयों को उपार्जन के लिए मैसेज किया जाए।
: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन
Sun, Apr 21, 2024
रिपोर्टर अलकेश धुर्वेभीमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुलरिया में आज मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मध्ये नजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सरपंच अनिल उईके एवं ग्रामीणों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया सेल्फी प्वाइंट बनाकर मतदाताओं को स्लेफी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर मतदान का महत्व बताकर आने वाली 7 मई को मतदान किऐ जाने हेतु प्रेरित किया एवम आने वाले लोकसभा चुनाव मेंमेरा मत मेरा अधिकार100 प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस कार्यक्रम में सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।
: शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में कार्यशला का आयोजन
Fri, Apr 19, 2024
शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में कार्यशला का आयोजनसंवाददाता अलकेश धुर्वे 7223893226दामजीपुरा/शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में प्रभारी प्राचार्य श्री लेखराम दरसीमा के सरंक्षण में क्रीड़ा अधिकारी श्री मनोज अहिरवार के नेतृत्व में "मेरा स्वस्थ मेरा अधिकार" विषय पर सहसंयोजक डॉ नीलेश धुर्वे द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जे एच महाविद्यालय बैतूल से डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार, आमला महाविद्यालय से डॉक्टर डोंगरे, आठनेर महाविद्यालय से डॉक्टर दयानंद खासदेव थे। कार्यक्रम के संचालक श्री शंकर सार्तकर द्वारा आयुष्मान भारत, डिजिटल मिशन, डिजिटल हेल्थ कार्ड आदि की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य द्वारा स्वास्थ एवम् एनीमिया की जांच के विषय में जानकारी दी। क्रीड़ा अधिकारी द्वारा, उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवम् वेलनेस कार्यक्रम की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवम् बीए/बीएससी की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।