Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : सिंधी समाज के समाजसेवी जगन्नाथ सुंदरानी जी नहीं रहे, सिंधु संस्कार समिति ने दी श्रद्धांजलि

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Fri, Dec 5, 2025

सागर / सिंधी कॉलोनी के प्रसिद्ध समाजसेवी जगन्नाथ सुंदरानी का आज सुबह 05 बजे निधन हो गया है। 84 वर्ष की उम्र में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। कल 06 दिसंबर शनिवार सुबह 10 बजे निज निवास संत कंवरराम वार्ड से नरयावली नका मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होगा वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है इस दुःख की घडी में सिंधी कॉलोनी मनवानी गली में आज फिल्म्स सिन्धु संस्कार समिति ने दिवंगत आत्मा के लिए परमपिता परमेश्वर से प्राथना की है कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में उचित स्थान दे और उनके परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य व शक्ति दें। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। पार्थिव शरीर को निज निवास सुंदरानी भवन के हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सुबह से लोग उनका अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। उनके निधन से सिन्धु संस्कार समिति व सिंधी समाज के लोग मर्माहत हैं। सुंदरानी उन गिने-चुने समाजसेवियों में से ए‍क हैं जिन्होंने अपना जीवन समाजसेवा में व्यतीत किया । उन्हें 2006 में मनवानी फिल्म्स ने सिन्धु रत्न के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे रविंद्र भवन के ट्रस्टी भी थे। श्रद्धांजलि सभा में मनवानी फिल्म्स के डायरेक्टर राजेश मनवानी, निर्मल भोले, शंकर मोटवानी, अनिल गंगवानी, चम्पक भाई जैन, शंकर सचदेव, झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील लहरवानी, इन्द्रलाल नागदेव, सुनील मनवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित थे ।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन