Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Color Heading... : सिंधी समाज के प्रथम गुरु गोविंदराम मनवानी की पुण्य स्मृति में निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग 18 जनवरी को

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Wed, Dec 3, 2025

सागर/ निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग का उद्देश्य ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ईश्वर (निरंकार) से जुड़ना है। ये सत्संग मानवता की सेवा, प्रेम, शांति और समानता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देते हैं, जिसमें जात-पात और धर्म के भेदभाव को समाप्त कर सभी मनुष्यों में एक ही परमात्मा की संतान होने का भाव जगाया जाता है। ब्रह्मज्ञान: सत्संग में सत्य और ब्रह्मज्ञान का उपदेश दिया जाता है, जिससे व्यक्ति आत्मा और परमात्मा के संबंध को समझता है।

सागर । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार समिति द्वारा सिंधी समाज के प्रथम गुरु श्री गोविंदराम मनवानी जी की पुण्य स्मृति में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन सागर में तीसरी बार हो रहा है सत्संग का आयोजन रविंद्र भवन के सभागार में 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा सत्संग की अध्यक्षता भोपाल से निरंकारी मिशन की प्रचारक बहन मीनाक्षी जी सागर पधार रही है। इस सत्संग में सागर, विदिशा, टीकमगढ़ जिले भर से महापुरुष शामिल होंगे । निरंकारी सागर जोनल इंचार्च नारायणदास निरंकारी ने बताया कि संत महापुरुष किसी एक जाति व समुदाय के नही होकर संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए अपना संदेश देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोविंदराम जी प्राचार्य रहते हुए निरंकारी मिशन से जुड़े और अपने जीवन में आध्यात्मिक भावनाओ को प्रबल किया और सिंधी समाज को जो संदेश दिया, वह सदा अमर रहेगा। जो लोग समाज के लिए कुछ कर जाते है उन्हें पीडियां याद करती है । उन्होंने कहा की गोविंदराम जी मनवानी सिंधी समाज के न केवल प्रथम गुरु थे बल्कि वे पकिस्तान में प्राचार्य के पद पर कार्य करने के बाद सागर में भी प्राचार्य के पद पर शासकीय सेवा में रहे उसके बाद जब गोविंदराम जी ने देखा सिंधी समाज को शिक्षा की जरुरत है तो उन्होंने शिक्षा विभाग को सिंधी कॉलोनी सुभाष नगर प्राथमिक शाला खोलना का आग्रह किया तब शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश शासन से एक सरकारी स्कूल सिंधी कॉलोनी में खोलकर उन्हें प्राचार्य नियुक्त कर पूरी स्कूल उनके जिम्मे कर दी । उनके आदर्श शिक्षण कार्य से प्रभावित होकर सिंधी समाज के आलावा दूर दूर के अन्य समाजो के गरीब विद्यार्थी इस विद्यालय में अध्यन करने आते रहे । जो आज देश के विभिन्न उच्च पदों पर कार्य कर रहे है । गोविंदराम जी मनवानी अपने घर पर सुबह शाम शिक्षण कार्य में कमजोर एवं गरीब परिवारों के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा देते थे । कई बार उनके पालकों ने शिक्षण शुल्क देने का आग्रह किया तो उन्होंने विनम्रता पूर्वक ठुकरा दिया । जो उनकी शिक्षा के प्रति अभिरुचि का परिचायक है । मनवानी फिल्म्स के डायरेक्टर व उनके पोते राजेश मनवानी ने कहा की हम प्रतिवर्ष उनकी याद में निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन सिंधी कॉलोनी में पिछले 25 वर्षो से करते आ रहे है। इस बार रविंद्र भवन के सभागार में होगा हमारे दादाजी गोविंदराम मनवानी जैसे युग पुरुष इस धरती पर जब जनम लेते है तो वे समाज के लिए भी अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करते है । श्री गोविंदराम जी ने समूचे मानव समाज में ज्ञान शिक्षा अध्यात्म की मशाल प्रज्वलित कर जो सेवा की वह सदैव अविस्मरणीय रहेगी हम व हमारा परिवार श्रद्धा पूर्वक नमन करते है उनकी स्मृतियों को यह समाज युग युगांतर तक याद रखते हुए उनके आदर्शो से अनुप्राणित रहेगा। इस निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग में आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन