Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के भीतर : कटनी। कोतवाली क्षेत्र में अपराधों की झड़ी, गाली-गलौज और मारपीट से दहशत में नागरिक

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Mar 20, 2026

कोतवाली क्षेत्र में अपराधों की झड़ी, गाली-गलौज और मारपीट से दहशत में नागरिक

कटनी। शहर के हृदय स्थल कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के भीतर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली कई घटनाएं सामने आई हैं।

गांधी द्वार से लेकर सिविल लाइन तक, कहीं मामूली विवाद में खून बहा तो कहीं खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी गईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।

1. गांधी द्वार: सरेराह गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

गांधी द्वार जैसे व्यस्ततम इलाके के सामने मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। फरियादी चंदन चौधरी (23), निवासी निमिया मोहल्ला, ने पुलिस को बताया कि आरोपी फिरोज खान ने उसे बीच सड़क पर रोककर मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। जब चंदन ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दोबारा दिखने पर जान से खत्म करने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296बी, 115(2) और 351(3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है।

2. शास्त्री कॉलोनी: हैंडपंप पर पानी या पुरानी रंजिश? दो पक्षों में खूनी संघर्ष

शास्त्री कॉलोनी स्थित हैंडपंप के पास दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है:

* प्रथम पक्ष: दिनेश कुमार सेन (48) ने आरोप लगाया कि बंटू निषाद ने उनके घर के सामने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए गंभीर धमकी दी।

* द्वितीय पक्ष: वहीं, राजू निषाद (32) ने दिनेश कुमार सेन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शिकायत दर्ज कराई कि दिनेश ने हैंडपंप के पास उन्हें घेरकर मारपीट की।

पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

3. सिविल लाइन: गुंडागर्दी की हद, युवक से मारपीट के बाद स्कूटी में तोड़फोड़

देर रात सिविल लाइन स्थित स्मॉल वंडर स्कूल के पास बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मोहम्मद गुलाम उर्फ शोहीब (26) जब वहां से गुजर रहा था, तभी आरोपी नीरज खटीक और सतीश खटीक ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने न केवल शोहीब के साथ मारपीट की, बल्कि उसकी स्कूटी में भी बुरी तरह तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 324(4) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 3(5) (साझा इरादा) सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

Tags :

katnipolice

katninews

pawankatni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन