Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी - जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक : अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Jun 5, 2026

🔳अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

🔳आबकारी अधिनि‍यम के तहत 7 प्रकरण पंजीबद्ध

🔳कटनी - जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी कंट्रोलरुम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व वृत्त कटनी क्रमांक 01 झर्राटिकुरिया, फारेस्टर वार्ड, लखेरा, गढ्ढा टोला, भट्ठा मोहल्ला, थाना रंगनाथ नगर में दविश दी गई।

दविश के दौरान 21 पाव देशी मदिरा मसाला, 25 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 6 पाव गोवा व्हिस्की बरामद कर जब्‍त किया गया। इस कार्यवाही में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, वृत प्रभारी आबकारी उप-निरीक्षक केशव उइके, आबकारी आरक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अनुराग शर्मा, रामसिंह और किसन लाल शामिल रहे।

इसी प्रकार वृत स्लीमनाबाद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार के नेतृत्व में छपरा, सिहुड़ी, डुंगरिया, इमलीगढ़ एवं हथियागढ़ में दबिश दी गई। जिसमें 30 पाव देशी मदिरा प्लेन, 255 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई एवं आबकारी अधिनयम के अंतर्गत 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया का योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन