Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी (12 मार्च) – जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत : ग्राम पंचायत पहाड़ी में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित, आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Mar 12, 2026

ग्राम पंचायत पहाड़ी में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित, आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

कटनी (12 मार्च) –   जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी में गुरूवार को संकल्प से समाधान अभियान के तहत क्लस्टर स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराते हुए ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की व्यवस्था की गई।

          कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा के विधायक श्री संदीप जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बृजनंदन पटेल, जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

          शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

          इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

क्रमांक-1136/167

Tags :

katni

katninews

pawankatni

pahadi niwar

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन