Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी- रंगनाथ थाना क्षेत्र की घटना, मामूली विवाद पर किया चाकुओं से हमला : बरगवां में खूनी संघर्ष नशेड़ियों ने दो भाइयों सहित चार पर किया चाकुओं से हमला

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Mar 11, 2026

​बरगवां में खूनी संघर्ष नशेड़ियों ने दो भाइयों सहित चार पर किया चाकुओं से हमला

​रंगनाथ थाना क्षेत्र की घटना; मामूली विवाद के बाद १०-१२ युवकों ने बोला धावा, सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती

​कटनी। शहर के रंगनाथ थाना अंतर्गत बरगवां क्षेत्र* में मंगलवार की देर रात सरेराह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने मामूली कहासुनी के बाद दो सगे भाइयों सहित चार युवकों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

अंडे के ठेले पर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगवां निवासी सोनू और मोनू रात के समय अपने घर के पास एक अंडे के ठेले पर खड़े थे। इसी दौरान करीब १० से १२ नशेड़ी युवकों का झुंड वहां पहुंचा और अकारण ही गाली-गलौज करने लगा। जब सोनू और मोनू ने इस अभद्रता का विरोध किया, तो हमलावरों ने तैश में आकर उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया। इस बीच-बचाव करने आए दो अन्य स्थानीय युवक भी हमले की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

​पुलिस ने संभाली स्थिति, आरोपियों की तलाश शुरू

वारदात की सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में बढ़ती नशेबाजी और असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Tags :

katnipolice

katni

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन