प्रवेश उत्सव शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला देवरी हटाई : देवरी हटाई स्कूल में प्रवेश उत्सव व साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Fri, Apr 3, 2026
देवरी हटाई स्कूल में प्रवेश उत्सव व साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति
*आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला देवरी हटाई में प्रवेश उत्सव सह 24 बालक, बालिकाओ को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बड़वारा विधानसभा के यशस्वी विधायक आदरणीय श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह जी मंडल अध्यक्ष श्री नितिन पाण्डेय जी देवरी हटाई ग्राम पंचायत के सरपंच श्री शिवकल्याण सिंह जी पूर्व सरपंच शिव नारायण जी, मुसाफ़िर गुप्ता जी,जनपद सदस्य उप सरपंच श्री काशी गुप्ता जी,राजा गुप्ता जी कृष्णा मौर्य जी,श्रीमती गंगा जी जनपद शिक्षा केंद्र कटनी का प्रतिनिधित्व करते हुए यशश्वी जनशिक्षक श्री अरुण सिंह परिहार जी तथा देवरी हटाई के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि तथा विद्यालय के सदस्य श्रीमती प्रवीणा पाल जी, श्रीमती रागिनी साहू जी, श्रीमती प्रीती मिश्रा जी, श्रीमती इंदु तिवारी जी, श्रीमती सरिता तिवारी जी , श्रीमती कामिनी दीक्षित जी, श्री गोपित्र राय जी, श्री वीरेंद्र कटरे जी, श्री महेश परिहार जी और कार्यक्रम का संचालन शाला प्रभारी श्री सुनीत कुमार पाण्डेय जी के द्वारा किया गया।
प्रभारी श्री सुनीत कुमार पांडेय जी ने बताया कि बहुत कम समय में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के सभी जनप्रतिनिधियों का और विद्यालय की सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ। समयाभाव और सीमित संसाधनों के चलते कार्यक्रम को आयोजित किया गया। अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से इस कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने वाले हमारे सभी साथियों को हृदय से धन्यवाद।



Tags :
katni
katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन