Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम,राष्ट्रपति बाइडेन ने की जमकर तारीफ

admin

Tue, Jun 22, 2021
भारत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम,राष्ट्रपति बाइडेन ने की जमकर तारीफ

आज पूरी दुनिया मे भारत का प्रभाव अगर बढ़ रहा है तो इसका कारण भारतीय ही तो हैं।दुनियाभर में रह रहे भारतीय अपनी काबलियत और अपने हुनर से न सिर्फ अपना बल्कि भारत का नाम पूरी दुनिया मे ऊंचा कर रहे हैं।अभी तक तो भारत के युवा ही अपना लोहा पूरी दुनिया में मनवा रहे थे लेकिन अब भारत के बच्चे भी भारत का परचम पूरी दुनिया मे लहरा रहें हैं।अभी हाल ही में भारतीय मूल की एक बच्ची को अमेरिका में सम्मानित किया गया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की बेटी मनस्वी राजेंद्र को 'प्रेजिडेंट एजुकेशन अवॉर्ड 2021'(President Education Award 2021 ) से नवाजा गया है।आपको बता दें कि मनस्वी को 'कोर्स ऑफ़ स्टडीज'(Course Of Studies) की पढ़ाई में बेहतरीन शैक्षिक रिकॉर्ड के लिए न्यूयॉर्क में 'अवॉर्ड फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस'(Award For Educational Excellence) से सम्मानित किया गया है।बताते चलें कि मनस्वी राजेंद्र न्यूयॉर्क में रिकर हिल एलीमेंट्री स्कूल में पढ़तीं हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की जमकर तारीफ

व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मनस्वी राजेंद्र की खूब तारीफ की।उन्होंने मनस्वी की तारीफ करते हुए उसे 'लीडर्स ऑफ द फ्यूचर'(Leaders of the Future) कहा है।मनस्वी के माता-पिता साल 2007 से ही अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रह रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन