Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: तालिबान ने किया पाकिस्तान पर हमला,11 सैनिकों की हुई मौत और कई को बनाया बंधक

admin

Thu, Jul 15, 2021
तालिबान ने किया पाकिस्तान पर हमला,11 सैनिकों की हुई मौत और कई को बनाया बंधक

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के जाते ही तालिबान ने कई शहरों और कब्ज़ा करना शुरू कर दिया और इसकी सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तान को हो रही है।पाकिस्तान शुरू से ही चाहता है कि अफगानिस्तान में तालिबान का राज हो क्योंकि तालिबान के पाकिस्तान के अच्छे संबंध हैं।लेकिन पाकिस्तान को कौन समझाए कि आतंकी किसी के सगे नही होते और कल जो पाकिस्तान में घटना घटी वो भारत की एक बात को सिद्ध करती है कि मेरे आतंकी और आपके आतंकी कुछ नही होते आतंकवादी सिर्फ और सिर्फ मानवता के दुश्मन होते हैं।

दरअसल पाकिस्तानी taliban जिसे तहरीक ए तालिबान के नाम से भी जाना जाता है उसने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले को अंजाम दिया जिसमें पाकिस्तान के 11 सैनिक मारे गए।ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि कई पाकिस्तानी सैनिकों को तालिबान ने बंधक बना लिया है।हालांकि पाकिस्तान ने सिर्फ दो सैनिकों की मौत की पुष्टि की है।पाकिस्तान भले कुछ भी कहे लेकिन सत्य यही है कि पाकिस्तान के पाले हुए आतंकी ही आज पाकिस्तान के लिए मुसीबत बने हुए है।

अफगानिस्तान में तालिबान की मदद कर रही पाकिस्तानी सेना व खुफिया एजेंसी आईएसआई

अमेरिकी सैनिक जैसे जैसे अफगानिस्तान छोड़ रहें है वैसे वैसे taliban अफगानिस्तान के राजधानी काबुल को कब्जाने की तरफ बढ़ रहा है और अभी तक कई बड़े शहरों को taliban कब्ज़ा भी चुका है।तालिबान की ताकत में लगातार इजाफा हो रहा है और इन सब में पाकिस्तान की सेना व पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी तालिबान की बढ़ चढ़कर मदद कर रही है।यहां तक कि पाकिस्तान ने taliban की मदद के लिए कई लड़ाकों व आतकंवादियों को भी भेजा है।भले ही अभी तालिबान और पाकिस्तान एक सुर में बोलते हों लेकिन भविष्य में पाकिस्तान को अपनी इस गलती का भी खामयाजा भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें

डीआरडीओ का कमाल,AICTI के सहयोग से जल्द लांच होगा रक्षा प्रद्योगिकी में M Tech प्रोग्राम

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन