Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। खबरें नगर निगम से... : कटनी निगमायुक्त ने उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक को किया निलंबित, गंदे पानी की शिकायत पर त्वरित एक्शन

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Mar 17, 2026

खबरें नगर निगम से

​ लापरवाही पर गाज: कटनी निगमायुक्त ने उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक को किया निलंबित

​कटनी। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गुरुनानक वार्ड के उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री रतन परिहार को पदीय कर्तव्यों में घोर उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निरीक्षण में मिली गंदगी और अनुपस्थिति:

सोमवार, 16 मार्च को निगमायुक्त द्वारा मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और गोल बाजार का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान जगह-जगह कचरे के ढेर मिले और सफाई मित्र भी निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं थे। सबसे गंभीर बात यह रही कि पर्यवेक्षक श्री रतन परिहार ड्यूटी स्थल से नदारद पाए गए। अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें निलंबित कर स्वास्थ्य विभाग (कक्ष क्रमांक 36) में संलग्न किया गया है। अब इस वार्ड की जिम्मेदारी मोहम्मद इशहाक अरशद को सौंपी गई है।

🔶 गंदे पानी की शिकायत पर त्वरित एक्शन, पाइपलाइन का लीकेज सुधारा

​कटनी। फारेस्टर वार्ड स्थित जयहिंद चौक से रंगनाथ मंदिर रोड के बीच मटमैले पानी की आपूर्ति की खबर मिलते ही निगम प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। निगमायुक्त के निर्देश पर जल प्रदाय टीम ने मौके पर पहुँचकर एम्बुलेंस रोड के वाल्व की सफाई की और मनोहर किराना स्टोर के पीछे सार्वजनिक नाली के पास हो रहे पाइपलाइन लीकेज को बंद कराया।

ठेका कंपनी को नोटिस:

कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि इस लापरवाही के लिए संबंधित ठेका कंपनी और क्षेत्रीय सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक जलापूर्ति की जा रही है। आयुक्त ने बुधवार सुबह पुनः टीम भेजकर पानी की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

🔶बस स्टैंड ऑडिटोरियम में 19 मार्च को सजेगा 'विक्रमोत्सव'

​कटनी। भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च को शहर में भव्य 'विक्रमोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

​सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं निगम उपायुक्त शैलेष गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन मुख्य आकर्षण होगा। इसके साथ ही कोटि सूर्य उपासना और प्रमुख मंदिरों व शासकीय भवनों पर ब्रह्मध्वज स्थापित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी को इस आयोजन हेतु समन्वय अधिकारी नियुक्त किया है। नगर निगम ने सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से इस सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

🔶​सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त: 'सिस्टम सुधारें वरना कार्रवाई को रहें तैयार'

​प्राइमरी पॉइंट पर ही हो कचरा कलेक्शन, बाजार क्षेत्रों में शाम को भी चलेंगे वाहन

​कटनी। नगर पालिक निगम प्रशासन अब शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर उतर आया है। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कड़े तेवर दिखाते हुए स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सीधे प्राइमरी पॉइंट पर ही संग्रहित हो, ताकि सड़कों पर गंदगी न दिखे।

​निगमायुक्त ने विशेष रूप से व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए रणनीति बदलते हुए शाम के समय नियमित कचरा वाहन भेजने के निर्देश दिए हैं। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश जैन और स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को निर्देशित किया गया कि एमएसडब्ल्यू प्रबंधन सुनिश्चित करे कि किसी भी नागरिक को कचरा वाहन का इंतजार न करना पड़े। नियमों का उल्लंघन करने वालों और कचरा फैलाने वालों पर अब लगातार 'स्पॉट फाइन' की कार्रवाई की जाएगी।

🔶माधव नगर एसटीपी का ट्रायल रन 31 मार्च तक शुरू करने के निर्देश

​निगमायुक्त ने किया सीवर लाइन और रेस्टोरेशन कार्यों का औचक निरीक्षण

​कटनी। शहर के विकास कार्यों और वायु गुणवत्ता को लेकर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार को मैदानी मोर्चा संभाला। उन्होंने माधव नगर स्थित 7.50 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को हर हाल में 31 मार्च तक ट्रायल रन प्रारंभ करने की डेडलाइन दी है।

​निरीक्षण के दौरान झिंझरी और बरगवां क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन विस्तार कार्यों की धीमी गति पर निगमायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बारिश के पूर्व सभी प्रमुख मार्गों पर 'मोटरेबल' (सड़क बहाली) कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए ताकि नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। धूल रोकने के लिए निर्माण स्थलों पर नियमित पानी के छिड़काव के निर्देश भी दिए गए हैं।

🔶​स्वच्छता के लिए नोडल अधिकारियों ने संभाली कमान, वार्डों में चला व्यापक अभियान

​कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त के निर्देशन में नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी प्रतिदिन सुबह वार्डों का भ्रमण कर सफाई की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को मिशन चौक, सागर पुलिया, बरही रोड, अहमद नगर और माधव नगर सहित दर्जनों क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों के डिवाइडर की सफाई के साथ-साथ नालियों से जल निकासी सुचारू करने के प्रयास किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाएं।

​🔶गर्मी के मद्देनजर नगर निगम ने शुरू किए सार्वजनिक प्याऊ

​सुभाष चौक और कचहरी चौराहे पर राहगीरों को मिलेगा शीतल जल

​कटनी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने आमजन की सुविधा के लिए शहर में सार्वजनिक प्याऊ का संचालन शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में सुभाष चौक और कचहरी चौराहे के पास पेयजल केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी एक-दो दिनों में मुड़वारा स्टेशन और बरही रोड तिराहा सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी प्याऊ प्रारंभ कर दिए जाएंगे। निगम ने नागरिकों से इन केंद्रों पर स्वच्छता बनाए रखने और जल का अपव्यय न करने की अपील की है।

Tags :

katninews

nagar nigam katni

Pawan katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन