Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी- संपत्ति की नई गाइडलाइन दरों पर 21 मार्च तक मांगे सुझाव व आपत्ति : जिले में 1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण; घर-घर बनेंगे आयुष्मान कार्ड और फार्मर आईडी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Mar 18, 2026


कटनी जिले के समाचार

​ संपत्ति की नई गाइडलाइन दरों पर 21 मार्च तक मांगे सुझाव व आपत्तियां

​कटनी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्टर गाइडलाइन दरों के निर्धारण हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उप जिला समितियों से प्राप्त प्रस्तावों का सूक्ष्म परीक्षण करने के बाद उन्हें सार्वजनिक कर दिया गया है।

​जिला पंजीयक पंकज कोरी ने बताया कि आमजन इन प्रस्तावों का अवलोकन जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालयों में कर सकते हैं। शासन के निर्देशानुसार अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रहेंगे। नागरिक अपने सुझाव, दावे या आपत्तियां 21 मार्च (शनिवार) शाम 5 बजे तक लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके पश्चात प्राप्त सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा और दरों का अंतिम निर्धारण कर दिया जाएगा।

जिले में 1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण; घर-घर बनेंगे आयुष्मान कार्ड और फार्मर आईडी

​कटनी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में 1 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण और नंबरिंग का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान केवल जनगणना ही नहीं, बल्कि जनहितैषी योजनाओं का लाभ भी घर-घर पहुंचाया जाए।

​मकानों की नंबरिंग उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर की जाएगी। इस अभियान के दौरान:

​पटवारी: फार्मर आईडी बनाएंगे।

*​पंचायत सचिव: समग्र ई-केवाईसी करेंगे।

​आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे।

लापरवाही बरतने वाले मैदानी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

बस स्टैंड ऑडिटोरियम में कल मनेगा भव्य विक्रमोत्सव'

​कटनी। भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा और गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में गुरुवार, 19 मार्च को सुबह 10 बजे बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में 'विक्रमोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र लोधी होंगे।

​इस अवसर पर कोटि सूर्य उपासना के साथ ही प्रमुख शासकीय भवनों पर ब्रह्मध्वज स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'सम्राट विक्रमादित्य' नाटक का मंचन होगा। प्रशासन ने नागरिकों और विभागीय कर्मचारियों से इस उत्सव में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है।

नागरिक सुरक्षा समागम: कटनी के 360 स्वयंसेवियों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

​कटनी। भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय 'नागरिक सुरक्षा समागम-2026' के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के स्वयंसेवियों को संबोधित किया। कटनी कलेक्ट्रेट से 20 चयनित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया।

​उल्लेखनीय है कि कटनी जिला इकाई द्वारा हाल ही में 360 स्वयंसेवियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें बाढ़, भूकंप, आगजनी से बचाव, प्राथमिक चिकित्सा और आधुनिक ड्रोन हमलों से सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ट्रेनिंग दी गई है। प्रशिक्षित स्वयंसेवियों को मुख्यमंत्री द्वारा विशेष जैकेट और अध्ययन पुस्तिका भी प्रदान की गई है।

​ खेल: कटनी की बेटियों के कॉलेज का संभाग में दबदबा; शतरंज में डॉ. अर्पित विजेता

​कटनी। जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी के स्टाफ ने शानदार प्रदर्शन किया।

​गणित के सहायक प्राध्यापक डॉ. अर्पित द्विवेदी ने शतरंज में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता और अब वे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

​ग्रंथपाल श्री पंकज सेन ने टेबल टेनिस में उप-विजेता (द्वितीय स्थान) का खिताब हासिल किया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

​30 मार्च को होगा EVM वेयरहाउस का निरीक्षण

​कटनी। भारत निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल के तहत सोमवार, 30 मार्च को शाम 5 बजे ईवीएम और वीवीपीएटी के जिला स्तरीय वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाएगा। अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस दौरान उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया है।

Tags :

katnipolice

katnicollector

pawankatni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन