कटनी- एनकेजे पुलिस पर फर्जी गांजा केस बनाकर जेल भेजने का आरोप : रात भर मारपीट और जबरन फंसाने का आरोप, पत्नी ने मीडिया के सामने दी आत्महत्या की चेतावनी
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Wed, Mar 18, 2026
एनकेजे पुलिस पर फर्जी गांजा केस बनाकर जेल भेजने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
रात भर मारपीट और जबरन फंसाने का आरोप, पत्नी ने मीडिया के सामने दी आत्महत्या की चेतावनी
खबर:
कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र में पुलिस पर एक युवक को फर्जी गांजा मामले में फंसाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और झूठा मामला दर्ज कर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी राम विलास उर्फ छांगा निषाद बीती रात अपने एक दोस्त के साथ सनी मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान एनकेजे थाने के दो पुलिसकर्मी आरिफ और पहलाद उसे पकड़कर थाने ले गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रामविलास को पूरी रात थाने में रखकर मारपीट की।
परिवार के मुताबिक रात में उसे थाने के सामने बने नगर निगम के आवासीय मकानों में भी ले जाकर रखा गया और सुबह करीब चार बजे फिर थाने लाया गया। इसके बाद पुलिस ने उस पर करीब साढ़े तीन से चार किलो गांजा बरामद होने का मामला दर्ज कर दिया और दोपहर करीब एक बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
घटना की जानकारी लगने पर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मीडिया के सामने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार का कहना है कि वे लोग गरीब हैं और सब्जी बेचकर अपना गुजर-बसर करते हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने झूठा गांजा केस बनाकर एक निर्दोष व्यक्ति को आरोपी बना दिया।
रामविलास की पत्नी ने मीडिया के सामने पुलिसकर्मियों के नाम लेते हुए कहा कि अगर उनके पति को न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगी।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
अब देखना होगा कि मामले में कटनी पुलिस अधीक्षक आरोपों की जांच करवाते हैं या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा
Tags :
katnipolice
katninews
Pawan katni
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन