Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Manish Kashyap : मनीष कश्यप ने कर दिया फाइनल, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

admin

Wed, Apr 10, 2024

Bihar Political News Today :बिहार के यूट्यूबर त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से बताया है कि वह बिहार में पश्चिम चंपारण सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्हें अभी तक किसी भी पार्टी से सिंबल नहीं मिला है। माना जा रहा है कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। मनीष कश्यप ने यहां तक कि पश्चिम चंपारण में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। लोगों के साथ संबोधन का एक वीडियो मनीष ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। इसमें वह लोगों से कह रहे हैं कि भाजपा यह कह रही है कि उन्हें कांग्रेस का सपोर्ट है। दूसरी ओर, कांग्रेस यह कह रही है कि उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है।

रोजगार और नौकरी सहित अन्य समस्याओं पर भी बात की

मनीष ने जमकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस Congress पर भड़ास निकाली। एक तरफ उन्होंने भाजपा को रोजगार और नौकरी को लेकर घेरा। दूसरी ओर, कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। इधर, मनीष ने लोगों को संबोधित करते हुए कई बातें कही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आज तक पश्चिम चंपारण में कोई गरीब का लड़का सांसद नहीं बना है। Lok Saba Election 2024 गौरतलब है कि मनीष कश्यप 23 दिसंबर, 2023 को जेल से छूटकर बाहर आए थे। करीब नौ महीने से जेल में बंद मनीष कश्यप को पटना की बेउर जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। West Champaran Lok Sabha Seat

तमिलनाडु सरकार ने NSA लगा दिया था

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु सरकार ने NSA लगा दिया था। उन पर तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों को लेकर कथित तौर पर फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद मनीष ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई थी। कयास थे कि किसी राष्ट्रीय पार्टी की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। बकौल मनीष अब वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन