Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में युवा कुशवाहा समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार : राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Jun 26, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

कटनी, 24 जून। जिला युवा कुशवाहा समाज कटनी एवं कुशवाहा समाज समिति कटनी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 24 जून 2026 को सावरकर वार्ड, अधारकाप स्थित श्री सुशील कुशवाहा (लालू) के निज निवास पर एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कुशवाहा समाज कटनी के अध्यक्ष श्री बंटू वर्मा एवं अखंड भारतीय कुशवाहा महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. एम. जी. कुशवाहा के मार्गदर्शन तथा श्री तेजी लाल कुशवाहा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखंड भारतीय कुशवाहा महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता अभियान, घर-घर सर्वेक्षण, ग्राम स्तर पर स्व-सहायता समूहों के गठन, स्वरोजगार, लघु उद्योग, रोजगार सृजन एवं समाज के आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने संगठन की योजनाओं का समर्थन करते हुए समाज हित में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कुशवाहा समाज कटनी के अध्यक्ष श्री बंटू वर्मा ने की।

बैठक में सचिव डॉ. सचिन कुशवाहा, उपाध्यक्ष श्री मुन्ना कुशवाहा एवं श्री राकेश कुशवाहा, सह सचिव श्री राजू कुशवाहा, श्री सुदेश कनोजिया, जिला संयोजक श्री राजेश कनोजिया सहित श्री लल्लू वर्मा, डॉ. कमल हल्दकार, श्री बिल्लू कुशवाहा, श्री कान्हा कुशवाहा, श्री चंदन कुशवाहा, श्री रंजीत कुशवाहा, श्री गणेश कुशवाहा, श्री बबलू कुशवाहा, श्री सुमित कुशवाहा, श्रीमती आरती कुशवाहा एवं श्रीमती रुपा कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मुन्ना कुशवाहा, श्री राजू कुशवाहा एवं श्री राजेश कनोजिया ने किया। अंत में सभी उपस्थित समाज बंधुओं ने "जय हिंद, जय कुशवंश" के उद्घोष के साथ समाज को संगठित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

जारीकर्ता:
जिला युवा कुशवाहा समाज, कटनी
कुशवाहा समाज समिति, कटनी
अखंड भारतीय कुशवाहा महासभा भारत के सहयोग से

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन