: पहली बार के मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की विशेष पहल , युवाओं ने क्या पहली बार वोट कहा मेरा पहला वोट देश के लिए
पहली बार के मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की विशेष पहल, सोशल मीडिया से युवाओं तक पहुंचने का प्रयास
Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग विशेष अभियानों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। इसी के तहत युवा वोटर खासकर की पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं के लिए आयोग ने Turning 18 नामक पहल की शुरूआत की है।
[caption id="attachment_8246" align="aligncenter" width="2560"]चुनाव डेस्क, बिहार मधेपुरा फुलौत । देश 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए तैयार है और 07 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा । चुनाव आयोग जोरो-शोरों से चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। साथ ही आयोग ने मतदाताओं को वोट करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न अभियान भी शुरू किए हैं। चुनाव का पर्व, देश का गर्व 'टर्निंग 18' अभियान के तहत आयोग की ओर से 'चुनाव का पर्व, देश का गर्व' थीम के तहत खास संदेश दिया जा रहा है। युवा मतदाताओं का चुनावी प्रक्रिया की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए उनमें नागरिक जुड़ाव और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर तुरंत मतदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।वोट करने के बाद कुछ इस तरह से युवाओं के चेहरे पर खुशी का नजारा देखा गया[/caption]
[caption id="attachment_8247" align="aligncenter" width="2560"]सोशल मीडिया का प्रयोग चुनाव आयोग युवाओं तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रहा है। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब सहित व्हाट्सएप चैनल और लिंक्डइन जैसे प्रमुख प्लेटफार्मों का उपयोग शामिल है। इसके अलावा डीडी न्यूज और आकाशवाणी जैसे सार्वजनिक प्रसारकों की भी मदद इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ली जा रही है।पहली बार वोट करने के बाद युवा ने कहा मेरा पहला वोट रोजगार के लिए[/caption]
[caption id="attachment_8248" align="aligncenter" width="737"]मेरा पहला वोट देश के लिए ।
मेरा पहला वोट संविधान ,शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए।
#firstvote #voteforchange2024 #gulfrazsheikh[/caption] मेरा पावर वोट : युवा जोश हमारे देश के भविष्य का भार युवाओं की जीवंत ऊर्जा पर निर्भर है। आप, सबसे बड़ा मतदान समूह, अपने सपनों और आकांक्षाओं से भरे भविष्य को आकार देने की शक्ति रखते हैं।पूरी दुनिया आपकी योग्यता-कर्मठता के आगे नतमस्तक है। जोश की मशाल को जलाओ! यह आपका वोट महज कर्तव्य नहीं, घोषणा है। शिक्षा, रोज़गार, पर्यावरण - आपके कल को आकार देने वाला हर मुद्दा आपके मतपत्र में अपनी आवाज़ पाता है। परिवर्तन बनो, उत्प्रेरक बनो। जब आप मतदान करते हैं, तो आप EVM पर महज बटन ही नहीं दबाते, आप एक प्रगतिशील पहल को प्रज्ज्वलित कर रहे होते हैं। आपकी आवाज़, लाखों से गुणा होकर, शालीनता के पैरों के नीचे एक भूकंप बन जाती है। मतदान सिर्फ प्रतिनिधियों को चुनने के बारे में नहीं है, यह उस भविष्य को चुनने के बारे में है, जिसके आप हकदार हैं। एक ऐसा भविष्य, जहां आपके विचारों को सुना जाए, आपकी ज़रूरतें पूरी की जाएं और आपके सपनों को पोषित किया जाए। अपने राष्ट्र की भविष्य की कहानी में मूकदर्शक न बनें। उठो, और अपना वोट डालो। यह सिर्फ एक अधिकार नहीं है, यह एक जिम्मेदारी, एक विशेषाधिकार और भलाई के लिए एक हथियार है। याद रखें, भविष्य विरासत में नहीं मिलता, इसे जीता जाता है। अपना पावर वोट डालो , भारत भाग्य विधाता बनो।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वोट करने के बाद कुछ इस तरह से युवाओं के चेहरे पर खुशी का नजारा देखा गया[/caption]
पहली बार वोट करने के बाद युवा ने कहा मेरा पहला वोट रोजगार के लिए[/caption]
मेरा पहला वोट देश के लिए ।