Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Bihar Lok Sabha Elections Date: मधेपुरा, खगड़िया समेत 5 सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग, 12 अप्रैल से नामांकन

admin

Sun, Mar 17, 2024
Bihar Lok Sabha Elections Date: मधेपुरा, खगड़िया समेत 5 सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग, 12 अप्रैल से नामांकन चरण की बात करें तो बिहार में 5 सीटों पर इस चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में 7 मई को वोटिंग होगी। Bihar Lok Sabha Election 2024 Third Phase Dates: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की 40 सीटों पर आम चुनाव कुल 7 चरणों में होंगे। शनिवार (16 मार्च को) भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को शुरू होगी और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। लोकसभा आम चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे जिनमें झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया शामिल हैं। तीसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर चुनाव के लिए 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 20 अप्रैल तक चलेगी। 22 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन वापसी कर सकेंगे। इस चरण के लिए वोटिंग 7 मई को होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे। तीसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर चुनाव होना है जबकि देश भर में कुल 94 सीटों के लिए मतदान होंगे।

बिहार में किस चरण में किन सीटों पर होंगे चुनाव, यहां देखें-

पहले चरण में बिहार की 4 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई

दूसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान

किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका तीसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर 7 मई को मतदान झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों पर 13 मई को मतदान दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों पर 20 मई को मतदान सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर 25 मई को वोटिंग वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर 1 जून को मतदान नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद

Bihar Lok Sabha Election 2024 Overview

Bihar Lok Sabha Election 2024 Overview

बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का पूरा कार्यक्रम

पहला चरण
  1. नोटिफिकेशन- 20 मार्च
  2. नामांकन खत्म - 28 मार्च
  3. नामांकन की स्क्रूटनी - 30 मार्च
  4. नामांकन वापसी - 2 अप्रैल
  5. मतदान- 19 अप्रैल
  6. दूसरा चरण
  7. नोटिफिकेशन- 28 मार्च
  8. नामांकन खत्म - 4 अप्रैल
  9. नामांकन की स्क्रूटनी- 5 अप्रैल
  10. नामांकन वापसी- 8 अप्रैल
  11. मतदान - 26 अप्रैल
  12. तीसरा चरण
  13. नोटिफिकेशन- 12 अप्रैल
  14. नामांकन खत्म - 19 अप्रैल
  15. नामांकन की स्क्रूटनी-20 अप्रैल
  16. नामांकन वापसी - 22 अप्रैल
  17. मतदान - 7 मई
  18. चौथा चरण
  19. नोटिफिकेशन- 18 अप्रैल
  20. नामांकन खत्म - 25 अप्रैल
  21. नामांकन की स्क्रूटनी - 26 अप्रैल नामांकन वापसी - 29 अप्रैल
  22. मतदान- 13 मई
  23. पांचवां चरण
  24. नोटिफिकेशन- 26 अप्रैल
  25. नामांकन खत्म - 3 मई
  26. नामांकन की स्क्रूटनी - 4 मई
  27. नामांकन वापसी- 6 मई
  28. मतदान - 20 मई
  29. छठा चरण
  30. नोटिफिकेशन - 29 अप्रैल
  31. नामांकन खत्म 6 मई
  32. नामांकन की स्क्रूटनी - 7 मई
  33. नामांकन वापसी - 9 मई
  34. मतदान - 25 मई
  35. सातवां चरण
  36. नोटिफिकेशन- 7 मई
  37. नामांकन खत्म - 14 मई
  38. नामांकन की स्क्रूटनी - 15 मई
  39. नामांकन वापसी-17 मई
  40. मतदान - 1 जून
सभी चरणों की मतगणना और नतीजे की तारीख - 4 जून, 2024  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन