Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Bengal Election:35 सीटों पर 283 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला,आठवें और अंतिम चरण की वोटिंग आज

admin

Thu, Apr 29, 2021

 (Bengal) बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज आठवें और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव होंगे. इसमें 84 लाख से ज्यादा मतदाता विधानसभा की 35 सीटों पर 283 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. अंतिम चरण के चुनाव में सभी की निगाहें तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल पर होंगी जो निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी में हैं.

यहां होगी वोटिंग
मुर्शिबाद और बीरभूम की 11-11 विधानसभा सीटों, मालदा की छह और कोलकाता की सात विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा.

इसके लिए कुल 11 हजार 860 मतदान केंद्र पर बनाए गए हैं. तृणमूल कांग्रेस के दो मंत्री शशि पांजा और साधन पांडेय- क्रमश: उत्तरी कोलकाता की श्यामपुकुर और मानिकताला सीट से मैदान में हैं.

Bengal Election:35 सीटों पर 283 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला,आठवें और अंतिम चरण की वोटिंग आज
Bengal Election:35 सीटों पर 283 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला,आठवें और अंतिम चरण की वोटिंग आज

मालदा और मुर्शिदाबाद में कांटे की टक्कर
मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों की करीब 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है जहां टीएमसी और बीजेपी के अलावा वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन की अच्छी पकड़ है. वहीं निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा.

Read also:-

Mpnews:-सीएम शिवराज कड़ाई से हो पालन कोरोना कर्फ्यू,मध्य प्रदेश में अब 7 मई तक.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व के चरणों में हुई हिंसा, खासकर चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार में पांच लोगों की मौत, के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिये गए हैं. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने आठवें चरण में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिये केंद्रीय बलों की कम से कम 641 कंपनियों की तैनाती का फैसला किया है जिनमें से 224 बीरभूम जिले में तैनात होंगी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन