सागर : थाना खुरई ग्रामीण पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन
Tue, Oct 28, 2025
राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह (अक्टूबर 2025) के तहत विद्यार्थियों को सायबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
सागर/ सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार माह अक्टूबर को राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के नोडल अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक, सागर रेंज के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ संजीव उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले के समस्त थानों द्वारा सायबर जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 27.10.2025 को थाना खुरई ग्रामीण पुलिस द्वारा शासकीय महाविद्यालय, खुरई में सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह दांगी तथा आरक्षक क्र. 1843 संजय जाट द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनके खतरों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के सायबर अपराध की शिकायत करने के लिए वे राष्ट्रीय सायबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल
www.cybercrime.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन रिपोर्ट कर सकते हैं या निकटतम थाना अथवा कंट्रोल रूम से संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, बैंकिंग फ्रॉड, OTP स्कैम, और फिशिंग कॉल्स से सावधान रहने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने के सरल उपाय बताए गए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और युवाओं में सायबर अपराधों के प्रति सजगता बढ़ाकर डिजिटल सुरक्षा और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
सागर : वृंदावन से पधारे पूज्य जुगल जी महाराज ने गोवर्धन जी का महत्व बताया
Tue, Oct 28, 2025
सागर/ भागवत कथा के छठवें दिन वृंदावन से पधारे पूज्य जुगल जी महाराज ने गोवर्धन जी का महत्व बताया भगवान ने कार्तिक शुक्ल कृष्ण तृतीया से नवमी तक गिरिराज जी उठाएं इसके बाद भगवान ने शरद पूर्णिमा पर महारास किया महाराष नाच गाने का काम नहीं है, हम भगवान को खोजें यह रस है और भगवान हमको ढूंढते हुए आ जाएं उसको रास कहते है. भगवान जब गोपियों के मध्य में राज करने लगे तो कामदेव प्रकट होकर बोला जो जीतेगा वह पुत्र बनेगा उसने अपने समस्त बान चलाएं उच्चाटन स्तंभन उद्दीपन पुष्पधन्वा परंतु भगवान के ऊपर कोई असर नहीं हुआ क्योंकि भगवान योगेश्वर है जब कामदेव हार गया तो भगवान के घर द्वारका में प्रद्युम्न पुत्र बनकर आया भगवान मथुरा से वृंदावन वृंदावन से गोकुल ब्रजमंडल में 11 वर्ष 56 दिन तक रहे इसके बाद द्वारका चले गए कथा के मुख्य जजमान शिव शंकर मिश्रा जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज सागर आज की कथा में पधारे पंडित मनोज व्यास जी पंडित रमाकांत शुक्ला जी पंडित राजेंद्र तिवारी जी पंडित मुन्ना तिवारी जी पंडित महेंद्र पाठक आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
सागर : कार्तिक माह के पावन अवसर पर तुलसी पूजन में सखियों को बांटा प्रसाद
Tue, Oct 28, 2025
सागर/ कार्तिक माह की पावन अवसर पर घर-घर तुलसी ढरती हैं विनीता केसरवानी ने बताया कि भक्ति भाव से किया तुलसी पूजन, सखियों को बांटा प्रसाद कार्तिक माह के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ तुलसी माता का पूजन किया गया। सखियों को आमंत्रित कर तुलसी जी का प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने मिलकर भक्ति गीत गाए और कार्तिक मास के धार्मिक महत्व पर चर्चा की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सौहार्द और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।
सदर के ठाकुर देवालय मंदिर में कार्तिक के महीने में स्नान करने वाली महिलाएं और संतोषी माता मैं मंदिर मैं स्नान कर पूजा पाठ करने वाली करने वाली महिलाएं ममता केसरवानी, सीता केसरवानी, संध्या केसरवानी, लक्ष्मी केसरवानी, ममता उमाहिया, उमा राठौर आशा, सुषमा अनीता आदि सम्मिलित हुई।