Mon 27 Apr 2026

ब्रेकिंग

पिथौरा-चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रबंधक

चौकी निवार थाना माधवनगर के व्दारा प्रतिबंध के बाबजूद भी बोर करने बालों पर की कार्यवाही

कटनी/ भाजपा ने की प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति, कटनी के श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

बसना अंचल में रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी गीत “ मोर बर ले देबे

कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई : कटनी- मिनरल वाटर फैक्ट्री और होटल में मिली अनियमितताएं, सैंपलिंग व नोटिस जारी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Apr 8, 2026

🔳कटनी में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई
🔳मिनरल वाटर फैक्ट्री और होटल में मिली अनियमितताएं, सैंपलिंग व नोटिस जारी

🔳कटनी - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के चाका बायपास स्थित इच्छा मिनरल निर्माण इकाई एवं जुहला बायपास स्थित राघव रीजेंसी होटल का औचक निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

मिनरल वाटर फैक्ट्री में दस्तावेजों का अभाव

चाका बायपास स्थित इच्छा मिनरल इकाई के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर एवं मिनरल वाटर का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर मौजूद प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के चिकित्सा प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं पेस्ट कंट्रोल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर संबंधित खाद्य कारोबारी को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही “इच्छा” ब्रांड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर एवं “एक्वा लाइन” के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए हैं।

एक्सपायरी खाद्य सामग्री और गंदगी मिली

इसके बाद टीम ने जुहला बायपास स्थित राघव रीजेंसी होटल के किचन एवं स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टोर में डालडा वनस्पति के पैकेट, पिज्जा बेस, साबूदाना, ओरिगैनो लीव्स एवं राजमा एक्सपायरी डेट के पाए गए। टीम ने मौके पर ही इन सभी खाद्य पदार्थों का विनष्टीकरण कराया।

किचन की स्थिति भी अत्यंत खराब पाई गई। साफ-सफाई का स्तर निम्न था और कर्मचारियों के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे एप्रन और ग्लव्स नहीं थे।

खाद्य गुणवत्ता में संदेह के आधार पर पनीर, तुवर दाल (टुकड़ा) एवं नूडल्स के नमूने जांच हेतु लिए गए।

नोटिस जारी,सख्त कार्रवाई की तैयारी

होटल प्रबंधन भी कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल एवं प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जा रहा है।

दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार श्री आकाश नीरज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी, ओम प्रकाश साहू एवं बृजेश विश्वकर्मा शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने ताकीद किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन