Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

बसना-किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम- महेंद्र साव

कटनी । समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए सम्मानित

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

खाते में हुई थी 4.26 करोड़ की धोखाधड़ी : कटनी - बिलहरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खाते से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Apr 7, 2026

बिलहरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खाते से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार

* खाते में हुई थी 4.26 करोड़ की धोखाधड़ी

कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया,थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ द्वारा धोखाधड़ी के मामले में कमीशन लेके खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

घटना का विवरण: आवेदक राजेंद्र विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय श्री रामपाल विश्वकर्मा उम्र 56 साल निवासी रोशन नगर के द्वारा दी गई लिखित आवेदन में बताया कि आर्यवत शिक्षा समिति रोशन नगर कटनी को पैसे की आवश्यकता होती है जीशान पिता कुश्तर उर्फ रहमान निवासी नजीराबाद जिला सतना द्वारा उक्त संस्था को डोनेशन दिलाने के नाम पर संस्था की एक्सिस बैंक का खाता प्राप्त कर संस्था के खाते में 4.26 करोड़ का लेनदेन का धोखाधड़ी किया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 318(4),319(2) बीएनएस का

पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान जिस बैंक खाते से धोखाधड़ी हुई उस अकाउंट से जुड़ी मोबाइल नंबर की सिम और मोबाइल का उपयोग करने वाले आरोपी अभिषेक नार्कर पिता अनिल नार्कर उम्र 25 साल निवासी पूनम नगर अंधेरी ईस्ट मुंबई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने बताया अभिषेक को उसके मित्र प्रशांत पद्मने और अब्दुल सत्तार ने काम बताया कि तुम्हे होटल में मोबाइल लेके रुकना पड़ेगा जिसके हफ्ते के 15000 रुपए और महीने के 60000 रुपए मिलेंगे उस मोबाइल में forwaded messages app से खाते में साइबर फ्रॉड का पैसा डाला जाएगा । अब्दुल सत्तार व प्रशांत पद्मने के खिलाफ पूरे भारत में करीब 54 धोखाधड़ी के आपराधिक प्रकरण दर्ज है जो दोनों वर्तमान में फरार है जिनकी दुबई में होने की सूचना है जिसके खिलाफ मुंबई पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया है । आरोपी अभिषेक नार्कर को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है ।

नोट : आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र व भारत के अन्य राज्यों में करीब 54 धोखाधड़ी के मामले पूर्व से दर्ज है ।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय ,सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव ,प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति , आरक्षक लव उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

katnipolice

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन