: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई
Wed, May 29, 2024
सागरI विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस अंतर्गत आज कार्यशाला एवं परिचर्चा का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन वन स्टॉप सेंटर के साथ परियोजना सागर ग्रामीण में किया गया। जिसमें उपस्थित किशोरी एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज में व्याप्त जो भ्रांतियां अथवा मिथक है उन पर विस्तार से चर्चा कर समझाइस दी गई।इस अवसर पर विशेष रूप से संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास बी.एल. प्रजापति, जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी विजय कुमार जैन, पर्यवेक्षकगण, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से शिफा खान, वन स्टॉप सेंटर से रक्षा दुबे एवं उनका स्टाफ एवं बड़ी संख्या में किशोरी एवं महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा अठियां द्वारा एवं आभार प्रदर्शन ज्योति रावत द्वारा किया गया।
: मुख्यमंत्री के आदेश का पालन किया गया मंदिर एवं मस्जिद के माइक उतारे गए
Tue, May 28, 2024
भीमपुर ब्लॉक के मोहदा थाना अंतर्गत दामजीपुरा में पुलिस चौकी एवं थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर एवं मुजफ्फर हुसैन एवं सचिन म्हारे पुलिस स्टाफ द्वारा गांव के लोगों से साला मशोरा करके मंदिर एवं मस्जिद के माइक बोगा शासन के आदेश अनुसार उतार दिया गया क्योंकि मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार सभी गांव एवं जिले के माइक उतारने का आदेश दे दिया गया है
: महिला बाल विकास परियोजना की टीम ने भिक्षावृत्ति अभियान के तहत सर्वे किया
Tue, May 28, 2024
सागरI पीली कोठी के सामने लगी झुग्गी बस्ती मे महिला बाल विकास परियोजना सागर शहरी की टीम द्वारा शासन निर्देशानुसार भिक्षावृत्ति सर्वे किया गया। जिसमें कुल 28 परिवार 0 से 6 वर्ष तक के 25 बच्चे एवं 6 से 18 तक के 11 बच्चे रह रहे है। उक्त मौके पर कोई बच्चा भिक्षावृत्ति करता नहीं पाया गया। परिवार को समझाया गया कि सभी बच्चो को स्कूल में एडमिशन करवाए एवं एक बच्ची जिसका नाम कृष्णा उम्र 10 माह पिता जगन आदिवासी अति कुपोषित पाई गई जिसे तत्काल एनआरसी भेजा गया और बच्ची 14 दिन एनआरसी में विशेष देख रेख में रहेगी। आगनवाड़ी कार्यकर्ता को उसके वजन की निगरानी रखने के निर्देश प्राप्त हुए है। उक्त सर्वे में सुपरवाइजर सुधीरा श्रीवास्तव, आगनवाड़ी कार्यकर्ता बेबी रजक, आरती राय, भारती बाल्मीकि, संध्या तिवारी, विजेता श्रीवास्तव, स्वेता श्रीवास्तव उपस्थित रही।