: 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर, पुलिस ने निकाला नगर में फ्लैग मार्च !
Mon, May 6, 2024
7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर, पुलिस ने निकाला नगर में फ्लैग मार्च !
रिपोर्टर अलकेश धुर्वे
एमपी न्यूज लाइवदामजीपुरा (बैतूल):- लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मोहदा पुलिस और सुरक्षा बल टीम द्वारा साप्ताहिक बाजार शनिवार को में फ्लैग मार्च निकाला गया। जो दामजीपुरा पुलिस चौकी परिसर से लेकर मुख्य बस स्टैंड बाजार चौक होते हुए होते हुए पुरे ग्राम में यह फ्लैग मार्च पहुंचा। आपको बता दे कीफ्लेग मार्च 7 मई को होने जा रहे लोक सभा चुनाव में शाति कायम रहे। इसलिए पुलिस द्वारा फ्लेग मार्च50 जवान के द्वारा निकालागया।थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए बल की आमद मोहदा शासन द्वारा की गई है
: अधिवक्ता संघ व एनजीओ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
Sun, May 5, 2024
सागरI राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम.के. शर्मा के मार्गदर्शन में आज ए.डी.आर. भवन में स्वास्थ्य विभाग, अधिवक्ता संघ व एनजीओ के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश प्रदीप सोनी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय सिंह, जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, सामाजिक कार्यकर्ता समीर जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी योगेश बंसल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत, सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत, मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ की सदस्य रश्मि ऋतु जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ममता तिमोरी, सिविल सर्जन आर.एस .जयंत, विभिन्न एन.जी.ओ. के संचालक तथा वॉलेंटियर्स, अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी, अन्य अधिवक्तागण, मीडियाकर्मी, कर्मचारीगण, पैरालीगल वॉलेंटियर्स एवं महाविद्यालयों के छात्र-छा़त्राएं उपस्थित रहे।
: एकता समिति ने कुशवाहा समाज के महामंत्री प्रमोद पटेल का अभिनंदन
Sun, May 5, 2024
सागरI एकता समिति ने कुशवाहा समाज के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री प्रमोद पटेल का अभिनंदन किया । कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वधर्म चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कमलचंद जैन ने प्रमोद पटेल के जीवन का परिचय दिया। संस्थापक अब्दुल रशीद भाई सदस्यों ने पुष्पहार शाल श्रीफल मिष्ठान से अभिनंदन किया । सदस्यों ने समाज सेवा के क्षेत्र में श्री पटेल की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। राजेंद्र सोनी मामा ने गीत प्रस्तुत किया। महामंत्री प्रमोद पटेल ने कहा कि मैं हमेशा समाज सेवा और कल्याण के लिए कार्य करता रहूंगा । इस अवसर पर कुशवाहा समाज के जिला सचिव केशव पटेल, रूपचंद्र लंबरदार, प्रदीप समैया, सुधीर जैन, शरद गुप्ता, चंपक भाई जैन, राजेंद्र मलैया, नीरज सेठ, संजय शास्त्री, अजीत जैन, निलेश समैया, राकेश गोयल आदि उपस्थित थे। आभार संजय शास्त्री ने व्यक्त किया।