: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित
Mon, May 13, 2024
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। 87.98 फीसदी छात्र इस परीक्षा में सफल हुए हैं। CBSE कक्षा 12 के परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइटों -
http://cbseresults.nic.in
और
http://cbse.gov.in
- और डिजीलॉकर वेबसाइट -
http://digilocker.gov.in
और UMANG ऐप सहित अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों पर देख सकते हैं।लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी अधिक है। 91.52 फीसदी लड़कियां और 85.12 फीसदी लड़के 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
: Accident News | अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचला
Sat, May 11, 2024
Accident News | अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचलापरतवाड़ा स्टेट हाईवे पर पिपरिया के पास घटी घटनाबैतूल – परतवाड़ा स्टेट- हाईवे(State Highway) पर भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में भूता धोटे के खेत के पास एक भीषण सडक़ दुर्घटना में बाइक चालक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मुआईना किया। घटना स्थल पर मृतक के मौके पर मिले मोबाइल से पुलिस द्वारा उनके परिजनों को कॉल कर जानकारी प्राप्त की जिस पर मृतक युवक की भाभी मोनिका ने पूछताछ पर दूरभाष पर पुलिस को बताया कि मृतक युवक का नाम नितेश बुनकर पिता सुरेश बुनकर है तथा वह ग्राम बालाडोंगरी थाना चिचोली का रहने वाला है।
मोनिका ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक नितेश बुनकर भैंसदेही क्षेत्र में मशीन चलाने का काम करता था तथा वह आज काम से लौट कर अपने गांव वापस आने वाला था। अपने गांव वापस जाते समय पिपरिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने नितेश को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मृतक की बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल जिसका नम्बर एमपी 48 एमजे 8912 पुलिस कस्टडी में ली गई है। भैंसदेही पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है । दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है ।
: नेशनल लोक अदालत आज 11 मई को
Sat, May 11, 2024
सागर I राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 11 मई, 2024, शनिवार को जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा, जिसका शुभारंभ जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय परिसर, सागर में माननीय न्यायमूर्ति जस्टिस विशाल धगट, न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं पोर्टफोलियो जज, सागर द्वारा प्रातः 10:30 बजे किया जावेगा।
उक्त नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में, आपराधिक शमनीय प्रकरण, पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक/मनी रिकवरी संबंधी मामले, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण, श्रम एवं रोजगार विवाद प्रकरण,विद्युत एवं जल कर/बिल संबंधी (सिर्फ शमनीय प्रकरण), वैवाहिक प्रकरण, दीवानी इत्यादि मामलों एवं प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) के अंतर्गत पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, ई-ट्रेफिक चालान संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मनी रिकवरी संबंधी मामले, श्रम विवाद संबंधी मामले, विद्युत एवं जल कर/बिल संबंधी (सिर्फ शमनीय प्रकरण), दूरसंचार के बकाया लैण्डलाईन/मोबाइल बिल संबंधी प्रकरण, आपराधिक शमनीय प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, दीवानी इत्यादि मामलों में पक्षकारों की आपसी सहमति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरणों का निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा।