: सागर ड्रीम्स में सामने आईं ज़िले की प्रतिभाएं, स्क्रीनिंग के लिये हर आयु वर्ग से पहुंचे प्रतिभागी
admin
Thu, Jul 11, 2024
सागर I जिला आर्कियोलॉजी टूरिज्म एंड कल्चरल काउंसिल, सागर के तहत सागर ड्रीम्स म्यूजिकल इवेंट के लिए कलेक्ट्रेट में स्क्रीनिंग आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न कलाकारों ने रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग के बाद भाग लिया। स्क्रीनिंग के लिए हर आयु वर्ग से प्रतिभागियों ने भाग लिया। पूर्व से ही तय किये गये नियम के अनुसार 8 से 14 वर्ष,15 से 30 वर्ष तथा 31 से अधिक वर्ष की आयु के तीनों समूह में विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्क्रीनिंग में चयनित प्रतिभागी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले इवेंट में मेघ मल्हार थीम पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
एडीएम एवं डीटीपीसी के नोडल रूपेश उपाध्याय ने जानकारी दी कि सागर ड्रीम्स के अंतर्गत मेघ मल्हार थीम पर किया जाने वाला यह आयोजन दीपक मेमोरियल एकेडमी, मकरोनिया में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्क्रीनिंग के बाद चयनित प्रतिभागी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने जिलेवासियों को इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है और स्क्रीनिंग में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन