Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिला न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया

admin

Sat, Jun 22, 2024
सागर I म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं योगाचार्य डॉ. श्वेता नेमा के मार्गदर्शन आज अंतर्राष्ट्रींय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर सागर में योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित उक्त योग शिविर के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश प्रदीप सोनी, जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत, अधिवक्ता संघ के अधिकारीगण, सदस्य व अन्य अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स के अधिवक्ता सहित जिला न्यायालय सागर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के कर्मचारीगण उपस्थित थे। योगाचार्य डॉ. श्वेता नेमा ने योग शिविर में योग के लाभों को वर्णित किया और बताया कि योग न केवल शारीरिक अपितु मानसिक रूप से होने वाले तनाव व थकान को भी जड़ से समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिये हमें निरंतर योग अभ्यास को अपने जीवन में स्वीकार करना चाहिये। अंतर्राष्ट्रींय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित योग शिविर में न्यायाधीश, अधिवक्ता व कर्मचारी द्वारा योग लाभ लिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन