Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है, ऐसे समर्पित सिपाहियों पर हमें नाज:सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

admin

Wed, Jun 19, 2024
कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है, ऐसे समर्पित सिपाहियों पर हमें नाज:सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े बीना विधानसभा क्षेत्र में आभार सभा मैं जुटे सैकड़ो कार्यकर्ता आज जो कुछ मैं हूं, कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं ! मैंने पंच-सरपंच से संसद का सफर कार्यकर्ताओं की दम पर ही तय किया है! धन्यवाद, आभार, कृतज्ञ जैसे शब्द शायद कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदले कहे तो छोटे पड़ जाए इसलिए मैं इतना ही कहूंगी हमें अपने पार्टी के ऐसे निष्ठाबान सिपाहियों पर नाज है! यह बात सागर संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद डॉ श्रीमती लता वानखेड़े ने बीना के एक निजी होटल में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के बीच आभार सभा को संबोधित करते हुए कही! लता वानखेड़े ने कहा- मई के जेठ महीने में 44 और 45 डिग्री तापमान के बीच हमारे कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और गली-गली भाजपा को विजय बनाने के लिए जो खाक छानी है उसी का परिणाम है कि आज सागर संसदीय क्षेत्र में मुझे रिकार्ड मतों से जीत मिली ! डॉक्टर वानखेड़े ने कहा- हमारा कार्यकर्ता जो ठान लेता है, वह पूरा करता है! इस बार कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया था की मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर विजई हासिल करना है, तो वह संकल्प इन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पूरा किया ! डॉक्टर वानखेड़े ने कहा- आज भारत विश्व में सिरमौर है! माननीय मोदी जी की योजनाएं अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही है! भाजपा ही वह एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है ! भाजपा में कार्यकर्ता ही रीड होते हैं ! डॉ वानखेड़े ने सैकड़ो जनसमूह के बीच उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार माना और कहा- इसी तरह मेरा साथ देते रहना मैं हर वक्त वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की सलाह पर अपने संसदीय क्षेत्र को नंबर वन बनाने का पूरा प्रयास करूंगी! इस बीच नारी शक्ति ने उन्हें पगड़ी पहनकर स्वागत किया तो अन्य कार्य कर्ताओं ने पुष्प भेंटकर डॉक्टर वानखेडे का स्वागत किया! कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया! कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी, विधानसभा संयोजक मनोज शर्मा, चुनाव अभिकर्ता हरिराम सिंह ठाकुर, सुखदेव मिश्र, संतोष सिंह ठाकुर सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन