: Vaccination of pregnant women in Chourai: अस्पताल में स्टाफ तैयार, सुबह दस बजे तक ज्यादा संख्या में टीका लगवाने पहुंची महिलाएं
admin
Fri, Jul 23, 2021

Vaccination of pregnant women in Chourai: सुधीर द्विवेदी, छिंदवाड़ा एमपी न्यूज़। जिले में आज से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का कार्य शुरू हाे गया है। पहला दिन था, इसलिए अस्पताल में विशेष इंतजाम के साथ ही स्टाफ भी समय पर पहुंचा था। टीकाकरण का कार्य सुबह नाै बजे से शुरू हुआ, लेकिन अधिकांश केंद्राें पर सुबह दस बजे तक टीका लगवाने वाली गर्भवती महिलाओं की पहुचना शुरू हो गया था।
काेराेना की तीसरी लहर से बचाव के लिए अब गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जाना है। शासन से आदेश मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियाें में जुट गया था। चूंकि गर्भवती महिलाओं काे टीका लगना है, इसलिए हर सेंटर पर महिलाओं के वैक्सीनेशन के पहले चेकअप की व्यवस्था की गई है। जिससे यदि महिला काे काेई दिक्कत हैै ताे समय रहते पता चल सके। सुबह स्टाफ भी समय पर पहुंच गया था, केंद्राें पर गर्भवती महिलाओं की संख्या धीरे धीरे बढ़ती दिखाई दी। गर्भवती महिलाओं में टीका लगवाने काे लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने वाली महिलाएं भी पहले स्टाफ से यह पूछ रही हैं कि क्या इससे बच्चे काे काेई नुकसान ताे नहीं हाेगा। हालांकि हर सेंटर पर महिलाओं की जिज्ञासाओं काे शांत करने के लिए महिला चिकित्सक की तैनाती की गई है, जाे महिलाओं काे समझा रहा है कि टीके से काेई नुकसान नहीं है।

टीका करेगा बचावः चिकित्सक महिलाओं काे बता रहें है कि टीका लगाने से गर्भवती महिलाओं के साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी कोरोना जैसी घातक बीमारी से वैक्सीन की सुरक्षा मिल सकेगी। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरई में महिलाएं टीका लगवाने के लिए पहुंची। यहां पर महिलाओं को आन स्पाट टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीकाकरण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा।
यह भी पढ़ें
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन