Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम सोमकला में : अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Apr 15, 2026

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

कटनी। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम सोमकला में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अब ग्रामीणों का सब्र टूट गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और एसपी अभिनय विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर गांव में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई।

"बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद"

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि सोमकला गांव में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे न केवल गांव का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि छोटे बच्चे और युवा भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि शराब के कारण परिवारों में आए दिन झगड़े हो रहे हैं और गांव की शांति पूरी तरह भंग हो चुकी है।

थाने में नहीं हुई सुनवाई, दी आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में उन्होंने कई बार बहोरीबंद थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी उपेक्षा से परेशान होकर उन्हें एसपी की शरण लेनी पड़ी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Tags :

katnipolice

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन