Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Apr 16, 2026

🔳पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

🔳कटनी – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे, कटनी के विद्यार्थियों ने उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष कुल 100 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 99 विद्यार्थी सफल हुए। इस प्रकार विद्यालय का कुल परिणाम 99 प्रतिशत रहा। इन विद्यार्थियों में से 16 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। जबकि 36 छात्रों ने 75 पतिशत से अधिक, 37 छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक एवं 10 छात्रों ने 50 प्रतिशत और उससे ऊपर अंक प्राप्त कर सफलता हासिल कीl

विद्यालय की छात्रा सालेहा ने 99.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, दीपा भारती ने 96.8 प्रतिशत अंक साथ द्वितीय और अविशा चौधरी 96.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्‍थान अर्जित किया। इसी प्रकार ध्रुवप्रताप प्रजापति ने 95 प्रतिशत, आदित्य कुमार सोनी ने 94.4 प्रतिशत, प्रिया रंजन ने 93.6 प्रतिशत, आदित्य परोहा ने 93.2 प्रतिशत, सुरभि मौर्य ने 93.2 प्रतिशत, शुभम कुमार ने 92.8 प्रतिशत और आकृति सिन्हा, अंश यादव व कृतिका विश्वकर्मा ने 92.4 प्रतिशत अंक एवं प्रतिज्ञा केवट ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री जैन ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन