Wed 27 May 2026

ब्रेकिंग

“बेस्ट केयर क्लीनिक” नाम से संचालित एक अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है।

अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

बसना - शासकीय गली पर कब्जा कर भवन निर्माण का मामला

*बसना मंडी में पसरा सन्नाटा, राइस मिलों के गेट पर ट्रैक्टरों की कतार महेन्द साव ?*

बसना -अंकोरी धान खरीदी केंद्र में करोड़ों के घोटाले की बू: शार्टेज दिखाकर 1422 क्विंटल धान गायब

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी- फर्जी चिकित्सकों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही : “बेस्ट केयर क्लीनिक” नाम से संचालित एक अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है।

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, May 27, 2026

अवैध क्लीनिक पर छापा, 50 प्रकार की दवाइयां जब्त, क्लीनिक सील

कटनी (27 मई) — फर्जी चिकित्सकों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गए निर्देश के पालन में विकासखंड बड़वारा के अंतर्गत ग्राम विलायतकला में “बेस्ट केयर क्लीनिक” नाम से संचालित एक अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है।

सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर ने बताया कि अवैध रूप से संचालित इस क्लीनिक पर जिला स्तरीय टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम में जिला चिकित्सालय के सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. रीतेश दुबे तथा प्रभारी नर्सिंग होम श्री नितिन तपा शामिल थे।

जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक का संचालन जाकिर हुसैन द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने स्वयं को बीएएमएस डिग्रीधारी बताया, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही, मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल में अनिवार्य पंजीयन भी नहीं कराया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि बिना किसी वैध अनुमति के क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। परिसर में 5 बिस्तर तथा एलोपैथी दवाइयां मिलीं, जिनसे मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। जबकि बीएएमएस चिकित्सक को केवल आयुर्वेद पद्धति से उपचार की अनुमति होती है, इसके बावजूद एलोपैथी पद्धति से इलाज किया जा रहा था।

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए मध्यप्रदेश उपचारगृह तथा रुजोपचार संबंध स्थापना अधिनियम 1973 की धारा 3 एवं 4 के तहत कार्रवाई करते हुए क्लीनिक से 50 प्रकार की दवाइयां जब्त की गईं और क्लीनिक को सील कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बड़वारा श्री हर्षवर्धन रामटेके, थाना प्रभारी श्री के.के. पटेल तथा क्षेत्रीय पटवारी भी मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन