Tue 26 May 2026

ब्रेकिंग

*बसना मंडी में पसरा सन्नाटा, राइस मिलों के गेट पर ट्रैक्टरों की कतार महेन्द साव ?*

बसना -अंकोरी धान खरीदी केंद्र में करोड़ों के घोटाले की बू: शार्टेज दिखाकर 1422 क्विंटल धान गायब

कटनी - शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के करीब 65 लाख रुपए बाजार मूल्य की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

कटनी । विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने भेजी 'रामायण' और श्रीमद भागवत गीता'

कटनी - विधायक, महापौर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं निगमायुक्त ने श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : *बसना मंडी में पसरा सन्नाटा, राइस मिलों के गेट पर ट्रैक्टरों की कतार महेन्द साव ?*

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Tue, May 26, 2026

बसना कृषि उपज मंडी में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही सन्नाटा छा गया है। अन्नदाता अपनी फसल लेकर मंडी से मुंह मोड़ रहा है। वजह है मंडी में मिल रहा बेहद कम दाम।

मंडी में घाटा, मिलों में भीड़

मंडी में धान की बोली मात्र 1400 से 1652 रुपये प्रति क्विंटल लग रही है। इसी का फायदा उठाकर राइस मिलें 1600 से 1800 रुपये का रेट देकर किसानों से सीधी खरीदी कर रही हैं। नतीजा यह है कि शिव शक्ति राइस मिल, तारा प्रेम, साम्राट राइस मिल के बाहर ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

नमी के नाम पर खुली लूट

मिलों में ज्यादा रेट का झांसा देकर किसानों को बुलाया जा रहा है, लेकिन भुगतान के समय नमी के नाम पर प्रति बोरी 3 से 4 किलो वजन काट लिया जा रहा है। किसान न मंडी में ठीक दाम पा रहा है, न मिल में पूरा वजन।

दोहरा नुकसान

1. किसान ठगा जा रहा: सिंडिकेट बनाकर कुछ व्यापारी नमी का बहाना बनाकर किसानों की जेब काट रहे हैं।

2. मंडी को राजस्व का घाटा: सीधी खरीदी के कारण कृषि उपज मंडी के मंडी शुल्क में भारी नुकसान हो रहा है।

जांच की मांग उठी

इस पूरे खेल पर रोक लगाने के लिए मंडी सचिव से लिखित शिकायत की गई है। शिकायत में उक्त राइस मिलों के भुगतान पत्रक, सौदा पत्रक की जांच और मौके पर भौतिक सत्यापन की मांग की गई है।

समर्थन मूल्य से कम बोली और मिलों की मनमानी के बीच किसान की हालत दयनीय होती जा रही है। अब देखना है प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन