Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: 27 सितंबर को सागर में होगा रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव

admin

Sat, Aug 24, 2024


सागरI मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  विगत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर तथा सागर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित करने की घोषणा की थी। इसी तारतम्य में सागर जिले में आगामी 27 सितंबर 2024 को पहला रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। सागर के विकास और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एवं निवेश की दृष्टि से यह सागर जिले के लिए बड़ी सौगात होगी।
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने आज इस संबंध में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के स्थल चयन और अन्य तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही उद्यमियों के लिये समुचित व्यवस्थाओं की चर्चा कर कहा कि यह तैयारी रखें कि कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
उन्होंने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र,  विभिन्न सेक्टोरल सेशन, वन टू वन मीटिंग, प्रदर्शनी, बायर सेलर मीट, सांस्कृतिक प्रोग्राम, मीडिया कवरेज, स्वागत सत्कार व उनके भोजन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने विस्तृत चर्चा करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम के लेआउट की भी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, उद्योग विभाग के अधिकारी सहित सभी संबंधित जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने सभी अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस लाइन, पीटीसी ग्राउंड का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण तत्परता के साथ निर्वहन करें, इसमें कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने एमपीआईडीसी के अधिकारियों से कहा कि वे कार्यक्रम की ब्रांडिंग व व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक कार्य योजना बनाकर कार्य करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन