Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: झूलेलाल चालिहा हॉल में मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्री कृष्णा वेशभूषा में राघव सजवानी ने जीता सोने का लॉकेट

admin

Tue, Aug 27, 2024

सागर/ जय माता दी झूलेलाल शरण मंडली द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्थापक लालाराम मेठवानी व अध्यक्ष दयाराम बहरानी, समाजसेवी सुरेश मोहनानी, महिला मंडल अध्यक्ष दिया राजपूत ने राधा.कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
सागर । आयोलाल झूलेलाल, नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, गोपाल कृष्ण राधे कृष्ण के गीतों को विजय लालवानी ने चालिहा हाल को सजाया और सिंधी कॉलोनी में रात 11 बजे तक धूम रही लालाराम ने ॐ नमः भगवते वासुदेवाय के मंत्रोचारण करके रात्रि 11 बजे केक काटा गया यह नजारा था श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का। प्रवक्ता राजेश मनवानी ने बताया की सिंधी कॉलोनी चालीहा हाल में बच्चों ने श्री कृष्णा वेशभूषा में नन्हे बच्चो ने फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में भाग लिया। बच्चे श्री कृष्ण और राधा की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर आकर श्री कृष्णा जन्माष्टमी मनाई गयी । जन्माष्टमी के मौके पर घर से लेकर मंदिर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और रंग में सराबोर रहा। सिंधी कॉलोनी के घरों में बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा बनकर उत्सव का आनंद उठाया। रात्रि 9 बजे एक से बढ़कर एक छोटे छोटे बच्चे श्री कृष्ण की वेशभूषा में एक के बाद एक चालिहा हाल में जैसे ही पधारे मंडली के सदस्यों ने उनका उत्साह वर्धन के लिए तालियों से उनका स्वागत किया प्रतियोगिता में करीब 65 बच्चो ने भाग लिया जिसमे प्रथम आने पर राघव सजवानी ने सोने का लॉकेट जीता । जैसे ही घोषणा हुई और सभी महिला पुरुषो ने नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की से झूम उठे उन्हें पुरस्कार मंडली के लालाराम मेठवानी, सुरेश मोहनानी, भारती मोहनानी, राजेश मनवानी, वीनू आहूजा ने संयुक्त रूप से दिया । प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में दीपांशु नागदेव, भारती मोहनानी, दिया राजपूत, श्रीमती मोनिका मेठवानी थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन