Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: नगर निगम के कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न माधव प्रसाद कटारे को सर्वसम्मति से कर्मचारी संघ का संरक्षक चुना गया

admin

Wed, Jun 19, 2024
नगर निगम के कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न माधव प्रसाद कटारे को सर्वसम्मति से कर्मचारी संघ का संरक्षक चुना गया सागर/ नगर पालिक निगम कर्मचारी संगठन का रजिस्ट्रेशन शासन के नियमानुसार 12 जून को म.प्र. सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत कराया गया है जिसका अब रजिस्टर्ड नाम ष्नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ रखा गया है और अब कर्मचारी संगठन का पुनर्गठन निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा किया जाना प्रस्तावित है ,इस संबंध में विचार-विमर्श तथा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक अस्थाई कार्यकारणी गठन हेतु आवश्यक बैठक बुधवार को निगम सभा कक्ष में आयोजित की गयी ,जिसमें संगठन के गठन और उसके उद्देश्य और कार्यों के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बैठक में सर्वसम्मति से श्री माधव प्रसाद कटारे को संगठन का संरक्षक चुना गया तथा जब तक कर्मचारी संघ के चुनाव नहीं हो जाते तब तक संयुक्त मोर्चा की पुरानी कार्यकारिणी ही संगठन के कार्यों का संचालन करेगी, साथ ही साथ कर्मचारियों के कल्याण हेतु संघ की स्थायी सदस्यता लेने हेतु न्यूनतम शुल्क जमा करने के संबंध में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक के प्रारंभ में श्री चंद्र विजय गौर ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों का कोई पंजीकृत संगठन न होने के कारण अन्य संगठनों के सहयोग से गतिविधियां संचालित की जाती थी लेकिन अब संघ के संरक्षक माधव प्रसाद कटारे के मार्गदर्शन में निगम के कर्मचारियों का संघ पंजीकृत कराया गया है इसलिए संघ गठन के नियम अनुसार सदस्यता शुल्क और संगठन के चुनाव कराना आवश्यक होता हैं। संगठन के सचिव मनोज चौबे ने बताया कि संगठन की सदस्यता शीघ्र प्रारंभ की जा रही है उसके बाद कर्मचारी संघ के चुनाव कराए जाएंगे। लेखापाल श्री शरद बरसैंया ने कहा कि संघ का जिस उद्देश्य को लेकर गठन किया गया है वह पूरा होना चाहिए। इस अवसर पर नवनियुक्त संघ के संरक्षक माधव प्रसाद कटारे ने कहा कि वह हर समय कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।बैठक में अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का आभार पंडित रामेश्वर चौबे ने व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन