Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन

admin

Mon, Jun 17, 2024
मुकेश हरयानी रिपोर्टर Mpnews.live इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन सागर/ बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित कर्रापुर में इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व पर आधारित कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवेंद्र देव पांडे संयुक्त आयुक्त सहकारिता सागर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि श्री कमल मकाश्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सागर एवं श्री बी एल मालवीय संयुक्त संचालक कृषि सागर संभाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतीक गुप्ता क्षेत्रीय अधिकारी इफको,द्वारा इफको के सहकारिता में उदभव एवं विकास और नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी) के महत्व एवं प्रयोग विधि के बारे में परिचर्चा की, कमल मकाश्रे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सागर द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिलने वाली ऋण सुविधाओं एवं नैनो उर्वरकों के सामयिक महत्व के बारे में किसानों को उद्बोधन दिया गया,शिवेंद्र पांडे संयुक्त आयुक्त सहकारिता सागर संभाग द्वारा सहकारी समितियों के बहुउद्देशीय विकास के क्रम में जन औषधि केंद्र के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही इफको के नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु कृषकों एवं सहकारी समितियों को प्रोत्साहित किया। श्री बी एल मालवीय संयुक्त संचालक कृषि सागर द्वारा कृषकों से पारंपरिक उर्वरकों के वैकल्पिक रूप में नैनो उर्वरकों को अंगीकृत करने हेतु आह्वान किया गया। अंत में अरविन्द तिवारी समिति प्रबंधक कर्रापुर द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों एवं कृषक बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन