Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जय मां गंगे के जयकारों के साथ सागर में पहली बार हुई गंगा आरती

admin

Tue, Aug 13, 2024

सागरI शहर की लाखा बंजारा झील चकराघाट पर बड़े शहरों की भांति पहली बार सोमवार को चकराघाट पर श्री बैकुंठ धाम मंदिर परिसर में शंख, झालर और जय मां गंगे के जयकारों के साथ गंगा आरती की शुरुआत हुई, जिसके गवाह शहर के हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिक बने और सागर के इतिहास में पहली बार शुरू की गई इस नई परंपरा का लोगों ने उत्साह पूर्व स्वागत किया।  यह कार्यक्रम नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शहर के नागरिकों में शहर की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत को साफ सुथरा और सुरक्षित रखने नगर निगम के साथ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने और इनकी देखभाल और पर्यावरण के प्रति नागरिक जागरुकता की भावना विकसित करना था।

आरती 11 पंडितों द्वारा चकराघाट पर शंख झूला और डमरूदल, अखाड़े ,दलदल घोडी,बरेदी नृत्य दल की प्रस्तुति के साथ आरती मां गंगा की आरती की। आरती के समय शंख झूला और डमरू की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया ,और मंदिरों पर की गई रंग बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमग हो गया, जैसे मां गंगा स्वयं इस नई शुरुआत का स्वागत कर रही हों और नागरिकों में भी खुशी का माहौल देखा गयाI  आरती में शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, सांसद लता वानखेड़े ,नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री समेत अन्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है आज हमें पुराने दिन की याद आ गई जब हम लोग चकराघाट पर झूला देखकर वृंदावन बाग झूले देखने जाते थे। लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण एवं एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से नागरिकों को यातायात व्यवस्था में बहुत सुविधा हो गई है। सरकार ने करोड़ों रुपए की राशि से सागर की ऐतिहासिक झील को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि सागर झील को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आज गंगा आरती का अद्भुत दृश्य देखकर हरिद्वार एवं काशी की आरती का स्मरण हो गया है वहां की ही तरह आज चकराघाट पर भी ऐतिहासिक आयोजन हुआ है।

सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि आज का ऐतिहासिक दिन है हरिद्वार एवं काशी की तरह सागर में पहली बार गंगा आरती का आयोजन इस ऐतिहासिक स्थल चकराघाट पर किया गया है आज सागर के लिए सौभाग्य का दिन है उन्होंने कहा कि सागर में  एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है मैं सभी ब्राह्मण बंधु, नगर निगम आयुक्त की राजकुमार खत्री एवं नगर निगम की टीम का अभिनंदन करती हूं कि उन्होंने इतना अद्भुत कार्यक्रम का आयोजन किया है।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि चकरा घाट सागर का ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है आज एक नई परंपरा की शुरुआत गंगा आरती के रूप में की जा रही है  मध्यप्रदेश की सरकार ने करोड़ों रुपए की राशि से हमारी विरासत सागर झील को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया है उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि सागर झील को जो हमारी पहचान है उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक सोमवार को गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने पूर्वजों की स्मृति में गंगा आरती करना चाहते हैं वे लोग पंजीयन करा ले जिससे उनके नाम से आरती की जा सके। गंगा आरती के सफल आयोजन के लिए विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं नगर निगम की टीम को धन्यवाद दिया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन