जीआरपी कटनी की सफलता:जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ में खुलीं कई चोरी : जीआरपी कटनी की बड़ी कार्रवाई: सक्रिय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, ₹6.42 लाख का चोरी का माल बरामद
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Jul 13, 2026
कटनी। जीआरपी कटनी ने सक्रिय चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹6.42 लाख मूल्य का चोरी का मशरूका बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी विजय गोठरिया के मार्गदर्शन में की गई।
जीआरपी थाना कटनी में दर्ज अपराध क्रमांक 704/2026 के तहत गिरफ्तार आरोपी अमित सिंह खगार (28) निवासी ग्राम रजबई, थाना मझौली, जिला जबलपुर तथा शरद उर्फ गोलू झारिया (21) निवासी ग्राम बुढरई, थाना मझौली, जिला जबलपुर पहले से जिला जेल कटनी में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध थे। न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने के बाद दोनों से गहन पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जीआरपी थाना कटनी के अपराध क्रमांक 649/2026 एवं 679/2026 में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, विभिन्न कंपनियों के पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक पीले रंग का बैग, जिसमें टूटी हुई कान की मशीन के हिस्से रखे थे, बरामद किए। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत ₹6,42,500 आंकी गई है।
बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल मरावी, आरपीएफ निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र शर्मा, प्रवीण तिवारी, सुनील परस्ते, धर्मेन्द्र गुप्ता, विवेक चौहान, कमलेश साकेत, अनुराग शर्मा, शैलेश सिंह, महिला आरक्षक निधि तिवारी तथा आरपीएफ कटनी के प्रधान आरक्षक शिवशरण शर्मा एवं आरक्षक विवेक मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जीआरपी कटनी की इस कार्रवाई से रेल यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है। साथ ही रेलवे क्षेत्र में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।

Tags :
katni news
GRPKATNI
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन