Sat 11 Jul 2026

ब्रेकिंग

22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद, सांकरा पटेवा क्षेत्र में भारी मात्रा में छुपाकर,जमीन के नीचे दबाकर रखे महुआ लाहन पास बरामद,

प्रधानमंत्री आवास योजना की अस्थाई सूची जारी होते ही ग्राम पंचायत डिठवारा में हंगामा खड़ा हो गया।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद/सरायपाली : 22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, Jul 11, 2026

धोखाधड़ी के मामले मे लगभग 06 माह से फरार, चौथे आरोपी तक पहुची पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे*

⚫ *22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से था फरार।*

⚫ *मामले मे तीन आरोपी पूर्व मे हो चुके है गिरफ्तार।*

⚫ *तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस के आधार पर चौथा आरोपी आया पकड में।*

⚫*भारत फायनेशियल लिमिटेड कंपनी सरायपाली शाखा में विभिन्न पदो पर कार्यरत 04 कर्मचारियों की थी मिलीभगत।*

⚫ *थाना सरायपाली पुलिस की कार्यवाही।*

मामला इस प्रकार से है की दिनांक 22.12.2025 को आवेदक हेमेन्द्र राजाराम जगबंधु पिता राजा राम जगबंधु उम्र 52 साल पता कुम्भारे नगर गौतम बुध्द वार्ड थाना व जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) हाल पता भारत फायनेशियल लिमिटेड सरायपाली को लिखित आवेदन दर्ज कराया कि भारत फायनेशियल लिमिटेड कंपनी में विभिन्न पदो पर कार्यरत 04 कर्मचारियों ने मिलीभगत कर कुल हितग्राहियों का जमा राशि 22,66,645 रू को कंपनी में जमा न कर गबन किया गया है। सूचना पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 341/25 धारा 316(5),3(5) बीएनएस दर्ज कर मामला जाँच में लिया गया। गबन के मामले मे अपराध दर्ज होने की जानकारी आरोपियों को पता चलते ही सभी आरोपी अपने अपने सकुनत से फरार हो गये थे।

इस मामले में संलिप्त आरोपी शुभम पाणीग्राही पिता देवेन्द्र उम्र 30 वर्ष साकिन सिंघोंडा को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, परन्तु 03 अन्य आरोपी शातिराना तरीके से अपनी पहचान छुपाकर फरार थे। पुलिस ने तफ्तिस का दायरा बढ़ते हुए तकनीकी व डाटा विश्लेषण के आधार पर आरोपी रोहन प्रधान पिता नारायण प्रधान उम्र 24 वर्ष साकिन झगरेनडीह थाना सांकरा जिला महासमुन्द एवं प्रमोद महंत पिता धरम महंत उम्र 34 वर्ष पुसल्दा थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़ को दिनांक 08.06.2026 को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया था।

इस प्रकार प्रकरण का अंतिम आरोपी दीपक कुमार चौहान पिता शंकरलाल चौहान

जो अब भी पुलिस के घेरे से बचा हुआ था, जिसकी पुलिस लगातार पता तलाश व तकनीकी पहलुओ पर निगरानी रखी जा रही थी, इसी बीच जांचकर्ता पुलिस अधिकारी को फरार आरोपी से जुड़ा एक संदिग्ध नंबर की जानकारी प्राप्त हुई, जिसका उपयोग फरार आरोपी दीपक कुमार चौहान के द्वारा किया जाना मालूम हुआ। पुलिस टीम का गठन कर मोबाईल लोकेशन के आधार पर रायगढ़ में घेराबंदी कर आरोपी दीपक कुमार चौहान पिता शंकरलाल चौहान उम्र 24 वर्ष साकिन गोबरसिंहा थाना बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार करने पश्चात न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*

01-दीपक कुमार चौहान पिता शंकरलाल चौहान उम्र 24 वर्ष साकिन गोबरसिंहा थाना बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

*पूर्व मे गिर. आरोपी-*

01-शुभम पाणीग्राही पिता देवेन्द्र उम्र 30 वर्ष साकिन सिंघोंडा।

02-रोहन प्रधान पिता नारायण प्रधान उम्र 24 वर्ष साकिन झगरेनडीह थाना सांकरा।

03-प्रमोद महंत पिता धरम महंत उम्र 34 वर्ष पुसल्दा थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़।

(दिनांक 08.06.2026)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन