Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने पर शिक्षक निलंबित

admin

Fri, Jun 28, 2024

सागर I प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, देवरी सागर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक रामलाल अहिरवार शराब के नशे में स्कूल पहुँचने और छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने निलंबित किया गया है।  प्रिंट एवं सोशल मीडिया सागर के आज के संस्करण में खबर प्रकाशित हुई, कि शास. प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, विकास खण्ड देवरी जिला सागर में पदस्थ रामलाल अहिरवार, प्राथमिक शिक्षक, शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचकर छात्रों एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। संस्था के छात्रों के बैंगो पर लौटने लगा। शिक्षक की हरकतें देखकर संस्था के बच्चे सहम गये। शिक्षक की हरकतों की खबर लगते ही छात्र अभिभावक भी संस्था में पहुंच गये। अभिभावको द्वारा बात करने पर शिक्षक नशे की हालत में कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। शिक्षक द्वारा शराब के नशे में बच्चों के साथ मारपीट भी की गई। शिक्षक की उक्त हरकते, अखबार में भी स्पष्ट दिख रही है।
शिक्षक अहिरवार का उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण, शिक्षकीय गरिमा, के प्रतिकूल, विभाग एवं जिले की छवि धूमिल की जाना परिलक्षित होने के साथ ही म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम  का उल्लघन है।
म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री रामलाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं।  मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, शाहगढ जिला सागर नियत किया गया है। शिक्षक रामलाल अहिरवार को, निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि  प्राथमिक शिक्षक के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी की भी दर्ज कराई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन