Sat 11 Jul 2026

ब्रेकिंग

22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद, सांकरा पटेवा क्षेत्र में भारी मात्रा में छुपाकर,जमीन के नीचे दबाकर रखे महुआ लाहन पास बरामद,

प्रधानमंत्री आवास योजना की अस्थाई सूची जारी होते ही ग्राम पंचायत डिठवारा में हंगामा खड़ा हो गया।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: UP Police Bharti: यूपी सरकार का बड़ा एलान, हर साल होगी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती, भरे जाएंगे इतने पद

admin

Thu, Dec 28, 2023

यूपी सरकार ने कॉन्स्टेबल भर्ती के संबंध में बड़ा एलान किया है। इसके मुताबिक, अब राज्य में हर साल सिपाही के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, हर साल प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के करीब 10 हजारों पदों पर भर्ती निकलने की उम्मीद है।

इसके लिए कार्ययोजना तैयारी की जा रही है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उन्हें सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करते रहना चाहिए।

बता दें कि हाल ही में यूपी पुलिस में निकाली गई 60 हजार पदों पर सिपाही भर्ती के लिए प्रदेश भर के युवाओं ने योगी सरकार से अपील की थी कि इसके लिए आयु सीमा में छूट दी जाए। इसके लिए कैंडिडेट्स ने सोशल मीडिया से लेकर हाईकोर्ट तक में याचिका दायर की थी। इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएम योगी ने तीन साल की छूट का एलान किया था। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था, जिसे कैंडिडेट्स नीचे देख सकते हैं।

UP Police Bharti:60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

यूपी पुलिस में फिलहाल 60 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इनमें, 24102 पद अनारक्षित हैं। वहीं, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 और ओबीसी के लिए 16264 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, एससी के 12650 और एसटी के लिए 1204 पद पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस की शुरुआत हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी, 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1739654864962244710?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1739654864962244710%7Ctwgr%5E39c0b5d3a2bd7a8efb64a5e0f86ec3da7435a546%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
twitter

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन