कटनी। शासकीय हाई स्कूल बिचुआ, विकासखंड कटनी में : शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Thu, Jul 9, 2026
शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
कटनी। शासकीय हाई स्कूल बिचुआ, विकासखंड कटनी में जिलापंचायत सदस्य श्री अखिल पांडेय एवं ग्राम के उपसरपंच श्री रविकांत प्यासी, श्री शंभू तिवारी तथा श्री कृष्ण कुमार मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ऐश्वर्य मिश्रा सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Tags :
katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन