Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: इजरायल आर्मी ने मार गिराया हमास का एक और बड़ा आतंकी।

admin

Sun, Nov 12, 2023

इसराइली आर्मी ने हवाई हमले में हमास के एक और बड़े आतंकी को मार गिराया है। यह हमास कमांडर उत्तरी गाजा में 1000 लोगों को बंधक बनाए रखने के लिए भी जिम्मेदार था। आइडीएफ के अनुसार गाजा पट्टी के रान्तिसी अस्पताल में इस आतंकी ने 1000 लोगों को बंधक बना रखा था।

अब इसे ढेर कर दिया गया है। आइडीएफ और आइएसए ने खुफिया जानकारी के आधार पर इजरायल की थल सेना और वायुसेना ने एक साथ हमला किया। इसके अभियान में हमास कमांडर अहमद सियाम मारा गया। यह हमास आतंकवादी संगठन की नासेर राडवान कंपनी का कमांडर था।

इससे पहले इजरायली हमले में हमास के अन्य कमांडर भी मारे जा चुके हैं। इजरायली सेना ने करीब 2000 हमास आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया है। हमास के अधिकांश भूमिगत ठिकाने, लांचिंग स्टेशन और युद्ध भंडारण केंद्र हमले में तबाह हो चुके हैं। इजरायली थल सेना उत्तरी गाजा में जमीनी अभियान भी चला रही है। इसमें आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जा रहा है। इससे अभी दो दिन पहले ही इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को गाजा पट्टी में समूह के एंटी टैंक मिसाइल अभियानों के लिए जिम्मेदार हमास के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया था।

गाजा पर गिर रही गाज

इजरायल की सेना गाजा पर लगातार हमले कर रही है। हमास आतंकियों के सभी प्रमुख ठिकानों को आइडीएफ के जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। तीन दिल पहले जिस हमास कमांडर को इजरायली सेना ने हमले में ढेर किया था, वह सेंट्रल कैंप ब्रिगेड में हमास की एंटी-टैंक मिसाइल यूनिट का प्रमुख था। इब्राहिम अबू-मघसिब नाम के इस आतंकी को आईएसए और आईडीएफ खुफिया जानकारी के आधार पर एक लड़ाकू जेट हमले में मार गिराया गया।

Read more - नॉर्थ गाजा में इजरायली सेना का ग्राउंड ऑपरेशन जारी, सुरंगों में बने हमास के कई ठिकाने तबाह किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन